फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi ›   Delhi NCR News ›   Lok Sabha Elections 2019 sheila dikshit pc chako meets rahul gandhi alliance with aap confirm

राहुल से फिर मिले चाको और शीला, आप-कांग्रेस के बीच गठबंधन पक्का, हो सकता है एलान

Sat, 06 Apr 2019 02:24 PM IST
अमर शर्मा न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली Published by: अमर शर्मा Updated Sat, 06 Apr 2019 02:24 PM IST
विज्ञापन
Lok Sabha Elections 2019 sheila dikshit pc chako meets rahul gandhi alliance with aap confirm
- फोटो : अमर उजाला

दिल्ली कांग्रेस के प्रभारी पीसी चाको और प्रदेश अध्यक्ष शीला दीक्षित शनिवार सुबह राहुल गांधी से मिलने उनके घर पहुंचे। माना जा रहा है कि यह मुलाकात आप-कांग्रेस गठबंधन की बात पक्की करने के लिए हो रही है। बता दें कि दोनों दलों के बीच सीट बंटवारे को लेकर चल रहा ऊहापोह अब खत्म हो गई है।

विज्ञापन


गौरतलब है कि दिल्ली प्रदेश कांग्रेस प्रभारी पीसी चाको ने बेशक शुक्रवार को आम आदमी पार्टी (आप) के साथ गठबंधन पर किसी तरह की चर्चा से इंकार किया हो, लेकिन कांग्रेस व आप समझौते के रास्ते पर चल निकली हैं। सूत्रों का दावा है कि आप ने दिल्ली के साथ हरियाणा में भी साथ-साथ लड़ने का प्रस्ताव कांग्रेस को दिया है।
विज्ञापन


साथ ही कांग्रेस से अपने घोषणापत्र में दिल्ली को पूर्ण राज्य का दर्जे देने के प्रावधान को शामिल करने को कहा है। आम आदमी पार्टी इस मसले पर पूरी तरह सहमत है। जबकि कांग्रेस की तरफ से अभी राष्ट्रीय अध्यक्ष राहुल गांधी की रजामंदी मिलनी बाकी है। उम्मीद जताई जा रही है कि दोनों दल एक सप्ताह में गठबंधन की औपचारिक घोषणा कर सकते हैं। 
विज्ञापन
विज्ञापन


सूत्रों की मानें तो दोनों पार्टियों में दिल्ली के समझौते का भविष्य हरियाणा पर टिका है। आप का कहना है कि अगर कांग्रेस दिल्ली में तीन सीटों पर लड़ना चाहती है तो उसे हरियाणा में आप को तीन सीटें देनी होंगी। कांग्रेस जितनी सीट हरियाणा में देगी, उतनी ही आप दिल्ली में भी कांग्रेस के लिए छोड़ने को तैयार है।


आप इसे एक तार्किक फार्मूला मान रही है। दूसरी तरफ सूत्र यहां तक बताते हैं कि अगर कांग्रेस पुड्डुचेरी को पूर्ण राज्य का दर्जा देने को तैयार है, तो दिल्ली को भी यही स्टेटस देने में गुरेज नहीं होना चाहिए। आप के प्रस्ताव में कहा गया है कि कांग्रेस अपने घोषणा पत्र में इस वायदे को शामिल करे।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed