{"_id":"5cd483c4bdec220755417ba6","slug":"lok-sabha-elections-2019-police-will-take-possession-of-polling-stations-at-saturday-8-pm","type":"story","status":"publish","title_hn":"सुरक्षा में बाधा बन सकती हैं ऊंची इमारतें, कल रात आठ बजे मतदान केंद्रों को कब्जे में ले लेगी पुलिस","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
सुरक्षा में बाधा बन सकती हैं ऊंची इमारतें, कल रात आठ बजे मतदान केंद्रों को कब्जे में ले लेगी पुलिस
Fri, 10 May 2019 01:17 AM IST
Vikas Kumar
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
Published by: Vikas Kumar
Updated Fri, 10 May 2019 01:17 AM IST
विज्ञापन
delhi police
- फोटो : फाइल फोटो
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
दिल्ली में लोकसभा चुनाव के लिए 12 मई को मतदान होना है। इससे पूर्व बृहस्पतिवार को दिल्ली पुलिस ने मतदान केंद्रों पर सुरक्षा का जायजा लिया। रिहर्सल के दौरान तमाम खामियां मिलीं। सुधार के लिए पुलिस ने चुनाव आयोग के संबंधित अधिकारियों को अवगत कराया। कुछ जगहों पर मतदान केंद्रों के पास स्थित ऊंची इमारतें सुरक्षा में बाधा बन रही हैं।
विज्ञापन
दिल्ली पुलिस के एक वरिष्ठ अधिकारी के मुताबिक, सभी जिला डीसीपी ने जिले के पुलिसकर्मियों को ब्रीफिंग के लिए सुबह डीसीपी कार्यालय बुलाया। ब्रीफिंग में सीनियर पुलिस अधिकारियों ने मतदान केंद्रों पर सुरक्षा कड़ी रखने के बारे में बताया। इसके बाद सभी पुलिसकर्मियों को मतदान केंद्रों पर रिहर्सल के लिए भेजा गया, जहां उन्होंने अपने-अपने ड्यूटी प्वाइंट चेक किए। इसके बाद पुलिसकर्मियों को दोपहर बाद उनके जिला डीसीपी कार्यालय बुलाया गया और डी-ब्रीफिंग हुई। यहां पर पुलिसकर्मियों ने मतदान केंद्रों पर मिली खामियों के बारे में उच्चाधिकारियों को बताया। दक्षिण जिले में कुछ पुलिसकर्मियों ने कुछ मतदान केंद्रों की टूटी दीवार के बारे में बताया। कई केंद्रों पर पंखा खराब होने और पानी का आरओ सिस्टम खराब होने की बात कही।
विज्ञापन
कुछ मतदान केंद्रों पर ऊंची बिल्डिंगों को सुरक्षा के लिहाज से खतरनाक बताया। कई जगह बिजली कनेक्शन खराब होने की बात सामने आई। दिल्ली पुलिस के एक वरिष्ठ अधिकारी ने बताया कि दिल्ली पुलिस सभी मतदान केंद्र को 11 मई की रात आठ बजे अपने कब्जे में ले लेगी। पुलिसकर्मी रातभर मतदान केंद्र की सुरक्षा करेंगे। गौरतलब है कि दिल्ली में मतदान केंद्रों की सुरक्षा दिल्ली पुलिस अर्द्घसैनिक बलों के साथ संभालेगी।
विज्ञापन