{"_id":"5c7e3024bdec22145c46c998","slug":"lok-sabha-elections-2019-no-congress-aap-alliance-says-sheila-dikshit","type":"story","status":"publish","title_hn":"आम आदमी पार्टी को लगा झटका, कांग्रेस ने दिल्ली में गठबंधन से किया इनकार","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
आम आदमी पार्टी को लगा झटका, कांग्रेस ने दिल्ली में गठबंधन से किया इनकार
Tue, 05 Mar 2019 01:45 PM IST
अभिषेक त्यागी
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
Published by: अभिषेक त्यागी
Updated Tue, 05 Mar 2019 01:45 PM IST
विज्ञापन
- फोटो : social media
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
लोकसभा चुनाव (Lok Sabha Elections 2019) के लिए दिल्ली में आम आदमी पार्टी (Aam Aadmi Party) के अभियान को झटका लगा है। कांग्रेस ने आज एलान कर दिया कि दिल्ली में आप के साथ कांग्रेस का गठबंधन नहीं होगा। दिल्ली कांग्रेस अध्यक्ष शीला दीक्षित ने खुद इसका एलान किया।
राहुल गांधी ने इस मुद्दे पर दिल्ली के नेताओं की बैठक बुलाई थी, जिसमें पूर्व सीएम ने आप से गठबंधन को पूरी तरह नकार दिया। बैठक के बाद शीला दीक्षित ने कहा कि कांग्रेस दिल्ली में अकेले चुनाव लड़ेगी, राहुल गांधी के साथ पार्टी नेताओं की बैठक के बाद आप के साथ गठबंधन नहीं करने का निर्णय लिया गया है।
शीला दीक्षित पहले ही इस गठबंधन के खिलाफ थीं और आज इस पर मुहर भी लग गई। हालांकि, आप ने दो दिन पहले 6 सीटों पर अपने उम्मीदवारों का एलान कर दिया था। बावजूद इसके पार्टी कांग्रेस के साथ गठबंधन की कोशिश में लगी हुई थी।
सूत्रों के मुताबिक दिल्ली प्रदेश कांग्रेस कमेटी की अध्यक्ष शीला दीक्षित सहित बैठक में शामिल तकरीबन सभी नेताओं ने आप के साथ तालमेल नहीं करने की राय जाहिर की। कांग्रेस के दिल्ली प्रभारी पीसी चाको ने कहा कि बैठक में शीला और पीसीसी के पूर्व अध्यक्षों की राय को स्वीकार करते हुए गठबंधन नहीं करने का फैसला हुआ। उन्होंने कहा कि अब गठबंधन की बात यहीं खत्म हो गई है।
बैठक में शामिल रहे डीपीसीसी के कार्यकारी अध्यक्ष राजेश लिलोठिया ने कहा कि हमने राहुल जी को अपनी राय से अवगत कराया और उन्होंने कहा कि जो आप लोग चाहते हैं, वही मैं चाहता हूं। हम कभी भी आप के साथ गठबंधन नहीं चाहते थे। ये सब मीडिया में अटकलें चल रही थीं। हमारी ओर से कोई बात नहीं हुई थी।

Delhi Congress Chief Sheila Dikshit: A unanimous decision has been taken that there will be no alliance in Delhi pic.twitter.com/nnmhnthY6g
विज्ञापन विज्ञापन— ANI (@ANI) March 5, 2019