फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi ›   Delhi NCR News ›   lok sabha elections 2019 naveen jaihind will be aap candidate from Faridabad

हरियाणा की तीन सीटों के लिए आप ने घोषित किए उम्मीदवार, नवीन जयहिंद को मिला फरीदाबाद से टिकट

Mon, 22 Apr 2019 07:34 AM IST
Vikas Kumar न्यूज डेस्क, अमर उजाला, फरीदाबाद
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, फरीदाबाद Published by: Vikas Kumar Updated Mon, 22 Apr 2019 07:34 AM IST
विज्ञापन
lok sabha elections 2019  naveen jaihind will be aap candidate from Faridabad
गोपाल राय ने की नामों की घोषणा - फोटो : अमर उजाला

आम आदमी पार्टी ने हरियाणा की तीन लोकसभा सीटों के लिए प्रत्याशियों के नाम की घोषणा कर दी है। फरीदाबाद से पार्टी ने नवीन जयहिंद को चुनावी मैदान में उतारा है। जयहिंद पार्टी के हरियाणा प्रदेश संयोजक हैं। वहीं अंबाला सीट से पूर्व आईपीएस अधिकारी पृथ्वी राज को प्रत्याशी घोषित किया है। पृथ्वी डीजीपी रह चुके हैं। करनाल से एडवोकेट कृष्ण कुमार अग्रवाल को उम्मीद्वार बनाया गया है। अग्रवाल पानीपत जिला न्यायालय में वकालत करते हैं। साथ ही अग्रवाल संगठन के राष्ट्रीय उपाध्यक्ष हैं।

विज्ञापन


हरियाणा में आम आदमी पार्टी (आप) का गठबंधन जननायक जनता पार्टी (जजपा) के साथ है। हरियाणा की 10 लोकसभा सीटों में से 7 सीटों पर जजपा और 3 सीटों पर आप के प्रत्याशी चुनाव लड़ेंगे। रविवार को प्रत्याशियों की नाम की घोषणा करने के दौरान आप नेता गोपाल राय ने बताया कि तीनों प्रत्याशी मंगलवार (23 अप्रैल) तक अपने नामांकन भर देंगे। उन्होंने कहा कि जींद उपचुनाव की तरह ही अब हरियाणा की 10 लोकसभा सीटों पर आम आदमी पार्टी और जजपा के प्रत्याशी पूरे दमखम से चुनाव लड़ेंगी। 
विज्ञापन


चार प्रत्याशी भी तय नहीं कर पा रही कांग्रेस: दुष्यंत चौटाला
जजपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष दुष्यंत चौटाला ने कांग्रेस पार्टी पर निशाना साधा। रविवार को आप के साथ संयुक्त प्रेस वार्ता में उन्होंने कहा कि आज कांग्रेस की स्थिति ऐसी हो गई है कि व अपने चार प्रत्याशी भी तय नहीं कर पा रही है। यह दर्शाता है कि आप और जजपा के गठबंधन से कांग्रेस घबराई हुई है। चौटाला ने कहा कि हरियाणा में भाजपा को आप और जजपा का गठबंधन ही हरा सकता है। 
विज्ञापन
विज्ञापन


जजपा और आप के नेता मिलकर करेंगे रोड शो
आप और जजपा ने मिलकर हरियाणा में प्रचार अभियान चलाने का फैसला किया है। एनएच-1 (अब एनएच -44) और एनएच-9 पर दोनों पार्टियां मिलकर रोड शो करेंगी। अगले महीने में हरियाणा में दोनों पार्टी संयुक्त रूप से दो बड़ी जनसभा करेगी। इस कार्यक्रम में आप के राष्ट्रीय संयोजक अरविंद केजरीवाल, जजपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष दुष्यंत चौटाला व दोनों पार्टियों के कार्यकर्ता शामिल होंगे। 


जजपा प्रत्याशी आज करेंगे नामांकन
दुष्यंत चौटाला ने बताया कि सोमवार को रोहतक से जजपा प्रत्याशी प्रदीप देशवाल नामांकन करेंगे। नामांकन प्रक्रिया का सारा काम आम आदमी पार्टी के प्रदेश संयोजक नवीन जयहिंद व डॉ. जय सिंह चौटाला के नेतृत्व में किया जाएगा। महेंद्रगढ़ से जजपा प्रत्याशी स्वाति यादव का नामांकन नैना चौटाला और सुशील गुप्ता के नेतृत्व में कराया जाएगा। 

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed