फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi ›   Delhi NCR News ›   Lok Sabha Elections 2019: Mayawati and RLD chief Ajit Singh rally today in Greater Noida

ग्रेनो: मायावती-अजीत सिंह की रैली आज, गुर्जर, दलित व मुस्लिम वोटरों को साधने का होगा प्रयास

Mon, 08 Apr 2019 09:58 AM IST
अल्पना शर्मा न्यूज डेस्क, अमर उजाला, ग्रेटर नोएडा
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, ग्रेटर नोएडा Published by: अल्पना शर्मा Updated Mon, 08 Apr 2019 09:58 AM IST
विज्ञापन
Lok Sabha Elections 2019: Mayawati and RLD chief Ajit Singh rally today in Greater Noida
अखिलेश यादव, मायावती और अजित सिंह (फाइल फोटो)

गौतमबुद्ध नगर लोकसभा सीट के लिए चुनाव प्रचार के अंतिम दौर में बसपा सुप्रीमो मायावती सोमवार को रैली करेंगी। वह दोपहर करीब दो बजे नॉलेज पार्क ग्राउंड पहुंचेंगी। उनके साथ रालोद के मुखिया चौ. अजीत सिंह भी आएंगे। दोनों नेता बसपा, सपा व रालोद प्रत्याशी सतवीर नागर के लिए गुर्जर, दलित व मुस्लिम वोटरों को साधने की कोशिश करेंगे।

विज्ञापन


वहीं, सपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष अखिलेश यादव के आने के आसार कम हैं। पांचों विधानसभा क्षेत्रों से भीड़ जुटाने के लिए तीनों पार्टियों के पदाधिकारी और नेता जनसंपर्क में जुटे हैं। वे मेरठ में चुनावी सभा करने के बाद यहां आएंगी।  
विज्ञापन




पूर्व मुख्यमंत्री मायावती के शासनकाल में ही गौतमबुद्ध नगर जिला बना था। गृह जनपद होने के चलते यह सीट बसपा के लिए बेहद अहम होती है। गौतमबुद्ध नगर लोकसभा सीट पर गुर्जर समुदाय से सतवीर नागर को टिकट मिला है। चौ. अजीत सिंह भी मतदाताओं को लुभाने की कोशिश करेंगे। वहीं, यादव और मुस्लिम मतदाता को साधने के लिए अखिलेश यादव को लाने की कोशिश अब भी चल रही है। रैली में अजीत सिंह पर किसानों, जाट समेत दूसरे वर्गों को साधने का जिम्मा होगा।
विज्ञापन
विज्ञापन


रैली में शामिल होने के लिए पांचों विधानसभा क्षेत्रों से लोगों के पहुंचने की संभावना है। रैली स्थल पर ही हैलीपैड बनाया गया है। वहीं, रैली स्थल तक लोगों को पहुंचने में सुविधा रहे। इसको लेकर पार्टी कार्यकर्ता जुटे हैं। लोगों से रैली में पहुंचने का आह्वान किया जा रहा है। रैली को लेकर नॉलेज पार्क में तैयारी चल रही है। पंडाल बनकर तैयार हो चुका है। नेताओं की सुविधा के लिए मंच पर कूलर भी लगाए गए हैं। रैली में लोगों के बैठने की पर्याप्त व्यवस्था की गई है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed