फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi ›   Delhi NCR News ›   lok sabha elections 2019 kejriwal alleges congress of having secret pact with bjp as alliance denial

गठबंधन से इंकार पर केजरीवाल का पलटवार, कहा- कांग्रेस, भाजपा में गुप्त समझौता

Tue, 05 Mar 2019 04:13 PM IST
पल्लवी कश्यप न्यूज डेस्क, अमर उजाला, दिल्ली
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, दिल्ली Published by: पल्लवी कश्यप Updated Tue, 05 Mar 2019 04:13 PM IST
विज्ञापन
lok sabha elections 2019 kejriwal alleges congress of having secret pact with bjp as alliance denial
फाइल फोटो - फोटो : अमर उजाला

लोकसभा चुनाव के मद्देनजर दिल्ली में मंगलवार दिन में हुई कांग्रेस की बैठक के बाद पार्टी ने आम आदमी पार्टी से किसी भी तरह के गठबंधन से इंकार कर दिया है। इसी के बाद केजरीवाल ने कांग्रेस पार्टी पर भाजपा से मिले होने का आरोप लगाया है।

विज्ञापन


उन्होंने आरोप लगाया है कि अफवाहें हैं कि कांग्रेस का भाजपा के साथ गुप्त समझौता है। केजरीवाल ने ट्वीट किया, 'ऐसे समय में जब पूरा देश मोदी-शाह की जोड़ी को हराना चाहता है, कांग्रेस उसकी मदद कर रही है बीजेपी विरोधी वोट बांटने में। अफवाहें हैं कि कांग्रेस का भाजपा के साथ गुप्त समझौता है। दिल्ली तैयार है कांग्रेस-भाजपा के गठबंधन से लड़ने के लिए। लोग इस अपवित्र गठबंधन को हरा कर रहेंगे।

विज्ञापन



इसके अलावा कांग्रेस पर भड़की हुई आप ने आज प्रेस कांफ्रेंस भी की जिसमें उन्होंने वही बात कही जो केजरीवाल ने कही। प्रेस कांफ्रेंस में गोपाल राय ने कहा, 'पिछले कुछ दिनों से कांग्रेस लुकाछिपी का खेल खेल रही थी, यह साफ इंगित होता है कि देश की भावना अलग है और कांग्रेस की भावना अलग है।'







वह आगे बोले, 'जिस तरह से देश भर में कांग्रेस स्वतंत्र उम्मीदवार खड़े करने पर उतारू है, ये संशय पैदा करता है कि कांग्रेस, बीजेपी के साथ अघोषित रूप से मदद करने के लिए तैयार है।' गोपाल राय ने कहा, 'जनता इस बार कांग्रेस-बीजेपी के इस अघोषित गठबंधन का जवाब देगी।'

राय बोले, न सिर्फ दिल्ली, कांग्रेस बीजेपी को यूपी में भी सपा-बसपा गठबंधन के खिलाफ और पश्चिम बंगाल में ममता बनर्जी के खिलाफ मदद कर रही है। मैं चैलेंज करता हूं भाजपा वालों को कि हिम्मत है तो बिना जवानों की आड़ के चुनाव लड़के दिखाओ, पता लग जाएगा। देश चाहता है कि लोकतंत्र बचे, लोकतंत्र बचाने के लिए हम हर संभव कोशिश करेंगे।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed