फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi ›   Delhi NCR News ›   lok sabha elections 2019 ghaziabad and gautam buddha nagar voting update

लोकसभा चुनाव 2019: गौतमबुद्धनगर में 58.5, गाजियाबाद में 57.60 फीसदी पड़े वोट

Fri, 12 Apr 2019 05:06 AM IST
Vikas Kumar न्यूज डेस्क, अमर उजाला, गाजियाबाद
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, गाजियाबाद Published by: Vikas Kumar Updated Fri, 12 Apr 2019 05:06 AM IST
विज्ञापन
lok sabha elections 2019 ghaziabad and gautam buddha nagar voting update
मतदान - फोटो : पीटीआई

गाजियाबाद लोकसभा सीट पर मतदान शांतिपूर्ण रहा। 57.60 प्रतिशत मतदाताओं ने अपने मताधिकार का इस्तेमाल किया। 2014 में 56.94 प्रतिशत मतदान हुआ था। लोकसभा सीट में शामिल धौलाना आंशिक समेत जिले के पांच विधानसभा क्षेत्रों में मतदान के प्रति युवाओं से लेकर हर वर्ग के लोगों में खासा उत्साह देखने को मिला।  

विज्ञापन


सुबह के वक्त कुछ मतदान केंद्रों पर ईवीएम में गड़बड़ी की शिकायतें मिलीं, जिन्हें समय रहते दूर करा लिया गया। लोनी विधान सभा क्षेत्र के एक बूथ पर मतदान से रोके जाने को लेकर स्थानीय लोगों ने हंगामा किया। आरोप लगाया कि विधायक समर्थक उन्हें मतदान करने से रोक रहे हैं, लेकिन कुछ ही समय में मामले को सुलझा लिया गया। 693 मतदान केंद्रों के 3041 बूथों पर मतदान हुआ। साहिबाबाद में सबसे कम और मुरादनगर विधानसभा क्षेत्र में सबसे अधिक मतदान हुआ। सोसायटी से जुड़े बूथों पर मतदान के प्रति खासा उत्साह रहा।

विज्ञापन

गौतमबुद्धनगर में 58.5 फीसदी हुआ मतदान

गौतमबुद्धनगर लोकसभा सीट के लिए गुरुवार सुबह छिटपुट घटनाओं के बीच मतदान शुरू हुआ। शाम पांच बजे तक गौतमबुद्धनगर लोकसभा के अंतर्गत आने वाली जनपद की खुर्जा व सिकंदराबाद सीट पर शाम पांच बजे तक 58.5 फीसदी मतदान हुआ। 

खुर्जा के अरनिया क्षेत्र के गांव रनियावली व धरपा में ग्रामीणों ने फाटक बंद किए जाने पर मतदान का बहिष्कार किया। आश्वासन मिलने पर ग्रामीणों ने मतदान करना शुरू किया। इसके अलावा खुर्जा व जंक्शन क्षेत्र के दर्जनों लोगों के नाम मतदाता लिस्ट में नहीं थे। उस पर हंगामा कर रहे लोगों को अधिकारियों ने समझा-बुझाकर शांत किया। वहीं, सिकंदराबाद के अग्रसेन इंटर कॉलेज स्थित बूथ संख्या 270 पर मशीन खराब होने के कारण करीब 45 मिनट तक मतदान प्रभावित रहा। सूचना मिलने पर पहुंचे बसपा प्रत्याशी ने समर्थकों संग हंगामा किया। शाम पांच बजे तक खुर्जा क्षेत्र में 59.3 व सिकंदराबाद क्षेत्र में 58.7 प्रतिशत मतदान हुआ है। दोनों स्थानों में कुल 58.5 फीसदी मतदान हुआ है।

खुर्जा में 64 तो सिकंदराबाद में 62 फीसदी हुआ मतदान

lok sabha elections 2019 ghaziabad and gautam buddha nagar voting update
मतदान - फोटो : अमर उजाला

गौतमबुद्धनगर लोकसभा सीट के अंतर्गत पड़ने वाली जनपद की दो विधानसभा खुर्जा और सिकंदराबाद में छिटपुट घटनाओं के बीच कड़ी सुरक्षा में शाम छह बजे मतदान हुआ। खुर्जा विधानसभा में करीब 64 फीसदी तो सिकंदराबाद विधानसभा में करीब 62 फीसदी मतदान हुआ। मतदान संपन्न होने के बाद पोलिंग पार्टियां जिला मुख्यालय को रवाना हो गईं। वहीं, शांतिपूर्ण ढंग से मतदान होने पर अफसरों ने राहत की सांस ली है। 

दोनों विधानसभाओं में बृहस्पतिवार सुबह सात बजे से मतदान के लिए लोग मतदान केंद्रों पर पहुंचने लगे। कुछ ग्रामीण इलाकों में किसान सुबह गन्ने औैर गेहूं की फसल काटने और पशुओं का चारा लाने के बाद मतदान करने के लिए गए। खुर्जा विधानसभा क्षेत्र में 3,75,250 मतदाताओं ने 235 मतदान केंद्रों के 421 बूथों पर वोट डाले। यहां पर 64 प्रतिशत मतदान हुआ, जो पिछले मतदान 64.65 के करीब रहा।
 सुबह नौ बजे से 11 बजे के बीच 25 प्रतिशत, सुबह 11 बजे से दोपहर एक बजे तक 35.0 प्रतिशत, एक बजे से तीन बजे के बीच 48 प्रतिशत, तीन बजे से पांच बजे के बीच 59 प्रतिशत और पांच बजे से 6 बजे के बीच 64 प्रतिशत मतदान हुआ। 

क्षेत्र के गांव धरपा और अरनिया क्षेत्र के गांव ईशनपुर में चुनाव बहिष्कार के मामले सामने आए, लेकिन प्रशासन ने लोगों को समझाबुझाकर मतदान के लिए प्रेरित किया। इसके अलावा शांतिपूर्ण तरीके से चुनाव संपन्न हो गया। एसडीएम सदानंद गुप्ता, सीओ गोपाल सिंह, कोतवाली प्रभारी अरविंद कुमार समेत पुलिस और प्रशासन के अधिकारी मतदान केंद्रों पर पहुंचकर निरीक्षण करते दिखाई दिए। बता दें कि वहीं, सिकंदराबाद विधानसभा के 3,82,409 मतदाताओं ने 226 मतदान केंद्र, 451 बूथों पर अपने मताधिकार का प्रयोग किया।  

सुबह के समय वोट डालने के लिए मतदाताओं की भीड़ लग गई। लेकिन गर्मी की तपिश बढ़ने के साथ ही मतदान केंद्रों पर कम लोग नजर आए। मतदान की समाप्ति तक 62 प्रतिशत मतदाताओं ने अपने मताधिकार का प्रयोग किया। यहां पर सुबह सात बजे से नौ बजे तक 9.20 फीसदी मत पड़े। इसके बाद नौ बजे से 11 बजे तक 23.5 फीसदी, 11 से दोपहर एक बजे तक 38 फीसदी, दोपहर एक से तीन बजे तक 49.6 फीसदी, तीन से शाम पांच बजे तक 58.7 फीसदी और मतदान समाप्ति तक करीब 62 फीसदी मत पड़े।

मतदान को शांतिपूर्ण संपन्न कराने के लिए प्रशासन की ओर से पुख्ता इंतजाम किए गए थे। मतदान केंद्र के अंदर और बाहर पुलिसकर्मियों के अलावा अर्ध सैनिक बलों के जवानों को भी तैनात किया गया था। बर्नेबल व संवेदनशील बूथों पर ड्रोन से निगरानी के अलावा अतिरिक्त पुलिस बल भी तैनात किया गया था। वहीं, दोनों विधानसभा क्षेत्र में जिलाधिकारी और एसएसपी मय फोर्स के दौरा कर अधीनस्थों को दिशा-निर्देश देते रहे। 

सिकंदराबाद और खुर्जा विधानसभा में शांतिपूर्वक मतदान संपन्न हुआ। कहीं से भी किसी भी प्रकार की समस्या की शिकायत मिलने पर उसे तत्काल प्रभाव से निस्तारित कराया गया।
- अभय सिंह, जिलाधिकारी बुलंदशहर

मतदान के दौरान दोनों विधानसभाओं में कड़ी सुरक्षा व्यवस्था रही। किसी भी प्रकार की गड़बड़ी किसी क्षेत्र में नहीं रही। मतदान शांतिपूर्वक संपन्न हुआ।
- एन. कोलांचि, एसएसपी, बुलंदशहर

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed