फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi ›   Delhi NCR News ›   Lok Sabha Elections 2019 EC responds to Yogi Adityanath statement on Ali Bajrang Bali

योगी के अली-बजरंग बली वाले बयान पर चुनाव आयोग सख्त, मायावती से भी मांगा जवाब

Thu, 11 Apr 2019 10:09 PM IST
राजेश सैनी न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली Published by: राजेश सैनी Updated Thu, 11 Apr 2019 10:09 PM IST
विज्ञापन
Lok Sabha Elections 2019 EC responds to Yogi Adityanath statement on Ali Bajrang Bali
योगी आदित्यनाथ - फोटो : self

यूपी के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ फिर से चुनाव आयोग के घेरे में हैं। आयोग ने यूपी निर्वाचन अधिकारी से मेरठ में योगी  के बयान पर रिपोर्ट मांगी है। योगी ने रैली में कहा था सपा, बसपा को अली और उन्हें बजरंगबली पर भरोसा है। 

विज्ञापन


योगी ने बसपा नेत्री मायावती पर हमला बोलते हुए कहा था कि उत्तर प्रदेश में विपक्षी गठबंधन दलित मुस्लिम एकता की बात कर रहा है यह संभव नहीं है। उन्होंने कहा यदि कांग्रेस सपा और बसपा को अली पर विश्वास है तो हमें बजरंगबली पर विश्वास है।
विज्ञापन


आयोग को कांग्रेस समेत विपक्षी दलों ने शिकायत की थी कि योगी ने इस बयान से वोटों का ध्रुवीकरण करने की कोशिश की है। इस पर मुख्य चुनाव आयोग ने यूपी से रिपोर्ट मांगी है।
विज्ञापन
विज्ञापन


आयोग के सूत्रों के अनुसार लगातार आदर्श आचार संहिता का उल्लंघन आयोग के लिए गहरी नाराजगी का सबब बन सकता है क्योंकि इससे पहले एक अप्रैल को गाजियाबाद में मोदी की सेना वाले बयान पर  आयोग ने योगी को  चेतावनी मिल चुकी है।  

मायावती को एमसीसी उल्लंघन में 24 घंटे में देना है जवाब

Lok Sabha Elections 2019 EC responds to Yogi Adityanath statement on Ali Bajrang Bali
बसपा सुप्रीमो मायावती - फोटो : अमर उजाला

चुनाव आयोग ने मायावती को आदर्श आचार संहिता उल्लंघन में नोटिस दिया है। उन्होंने रविवार को देवबंद  में सपा-बसपा और लोकदल गठबंधन की रैली में मुस्लिम वोटरों से कांग्रेस के बजाए उनके गठबंधन को वोट देने की अपील की थी।

आयोग ने मायावती के बयान का संज्ञान लिया था। एमसीसी के मुताबिक किसी भी राजनीतिक दल के नेता को धर्म विशेष और वर्ग को लेकर टिप्पणी करने को आचार संहिता उल्लंघन के दायरे में  माना जाएगा। इस पर यूपी के मुख्य निर्वाचन अधिकारी ने सहारनपुर जिला प्रशासन से रिपोर्ट तलब की थी।

इस रिपोर्ट को आयोग को भेजा था इसके आधार पर गुरुवार को आयोग ने बसपा सुप्रीमो मायावती को एमसीसी उल्लंघन का नोटिस जारी कर 24 घंटे के भीतर जवाब देने को कहा है। उपचुनाव आयुक्त डॉ. संदीप सक्सेना ने कहा इस मामले में आयोग ने जांच की है। इसमें मायावती के भाषण को एमसीसी उल्लंघन के दायरे में पाया गया। लिहाजा उनसे जवाब देने को कहा गया है। मायावती ने खुली अपील जारी करते  हुए वोटरों से कहा था कि वह अपना वोट कांग्रेस को देकर जाया न करे।  

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed