{"_id":"5c94b186bdec2214463185f3","slug":"lok-sabha-elections-2019-congress-candidate-arvind-singh-nomination-from-gautam-buddha-nagar-seat","type":"story","status":"publish","title_hn":"गौतमबुद्ध नगर सीट से कांग्रेस प्रत्याशी ने नामांकन भरा","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
गौतमबुद्ध नगर सीट से कांग्रेस प्रत्याशी ने नामांकन भरा
Fri, 22 Mar 2019 03:27 PM IST
राजेश सैनी
एजेंसी, नोएडा
एजेंसी, नोएडा
Published by: राजेश सैनी
Updated Fri, 22 Mar 2019 03:27 PM IST
विज्ञापन
सांकेतिक तस्वीर
उत्तर प्रदेश की गौतमबुद्ध नगर लोकसभा सीट से कांग्रेस के घोषित प्रत्याशी डॉक्टर अरविंद सिंह ने शुक्रवार को अपना नामांकन पत्र दाखिल किया। डॉक्टर सिंह ने आज दोपहर 12 बज कर 20 मिनट पर अपना नामांकन दाखिल किया।
विज्ञापन
वह अपने प्रस्तावकों विनोद पांडे, तहसील आलम, डॉक्टर महेंद्र नागर, सुरेंद्र कुमार राघव सहित नामांकन करने कलेक्ट्रेट पहुंचे। डॉ अरविंद ने दावा किया कि कांग्रेस पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष राहुल गांधी के नेतृत्व में वह गौतमबुद्ध नगर लोकसभा सीट पर जीत हासिल करेंगे। उन्होंने कहा कि कांग्रेस के प्रति युवाओं का रुझान बढ़ा है।
विज्ञापन
भाजपा की अगुवाई वाली केंद्र सरकार पर हर मोर्चे पर विफल रहने का आरोप लगाते हुए डॉ अरविंद ने कहा कि कांग्रेस सर्व- धर्म की राजनीति करती है और सबको साथ ले कर चलती है। गौतम बुद्ध नगर लोकसभा सीट से भाजपा के घोषित प्रत्याशी और केन्द्रीय मंत्री डॉ महेश शर्मा ने भी आज सुबह सवा ग्यारह बजे जिला कलेक्ट्रेट में पहुंचकर अपना नामांकन भरा।
विज्ञापन