फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi ›   Delhi NCR News ›   lok sabha elections 2019 Coalition between aap and congress on 4-3 formula in Delhi

फ्रंट फुट पर खेल रही कांग्रेस, आप को 4-3 पर कर सकती है आउट

Sun, 21 Apr 2019 06:52 AM IST
Vikas Kumar न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली Published by: Vikas Kumar Updated Sun, 21 Apr 2019 06:52 AM IST
विज्ञापन
lok sabha elections 2019 Coalition between aap and congress on 4-3 formula in Delhi
aap and congress - फोटो : फाइल फोटो

गठबंधन की सियासत में अभी तक फ्रंट फुट पर खेल रही कांग्रेस दिल्ली में आप को 4-3 पर आउट कर सकती है। कांग्रेस को उम्मीद है कि आप उसकी शर्तों पर समझौता करने को तैयार हो जाएगी। इसलिए पार्टी अपने रुख में लचीलापन लाने को तैयार नहीं है। इसकी जगह वह वेट एंड वॉच की रणनीति पर काम कर रही है।

विज्ञापन


कांग्रेस के रणनीतिकार मान रहे हैं कि दिल्ली के मौजूदा सियासी समीकरणों के बीच आप उसके फॉर्मूले को स्वीकार कर सकती है। शनिवार को गठबंधन पर अंतिम फैसला सुनाने आए आप सांसद संजय सिंह व उपमुख्यमंत्री मनीष सिसोदिया ने भी इसके संकेत दिए। दोनों आप नेताओं ने दो टूक शब्दों में बातचीत के दरवाजे बंद होने की बात नहीं कही। इसकी जगह वह समझौते पर गोलमोल बात करते रहे। बीते एक सप्ताह में जिस तरह आप नेताओं के बयान बदले हैं उससे अंदेशा इस बात का ज्यादा है कि आप कांग्रेस का फॉर्मूला मान लेगी। 
विज्ञापन


आज देर रात तक जारी हो सकती है सूची 
अपनी इसी रणनीति के तहत कांग्रेस ने शनिवार को आने वाली अपनी उम्मीदवारों की सूची को एक दिन के लिए टाल दी है। कांग्रेस पदाधिकारियों का कहना है कि रविवार देर रात तक सूची जारी हो सकती है। समझौता होने की सूरत में तीन व समझौता टूटने पर सातों प्रत्याशियों की सूची जारी कर दी जाएगी। पार्टी ने दोनों की परिस्थितियों के लिए पूरी तैयारी कर रखी है। 
विज्ञापन
विज्ञापन


तीन सीटों पर अड़कर कांग्रेस ढूंढ रही दिल्ली वापसी का रास्ता
दिल्ली में कांग्रेस किसी भी सूरत में आप के 5-2 के फॉर्मूले को नहीं मान रही है। इसकी जगह वह तीन सीट से कम पर लड़ने को तैयार नहीं है। कांग्रेस की कोशिश दिल्ली में इसके सहारे वापसी करने की है। कांग्रेस रणनीतिकार मान रहे हैं कि तीन सीट पर लड़कर पार्टी 30 विधानसभाओं के अपने कार्यकर्ताओं को सक्रिय करेगी। वहीं बाकी 40 विधानसभाओं के सक्रिय कार्यकर्ताओं को भी इसमें खपाया जा सकता है। इसका सीधा फायदा सात महीने बाद होने वाले विधानसभा चुनाव में मिल सकता है। पार्टी के रणनीतिकारों की माने तो आप के 5-2 का फॉर्मूला कांग्रेस के लिए आत्मघाती साबित हो सकता है। कांग्रेस दिल्ली में वापसी चाहती है तो उसे अधिकतम सीटों पर दावेदारी करनी होगी। 

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed