फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi ›   Delhi NCR News ›   lok sabha elections 2019 cm kejriwal congrats tej bahadur contesting poll against pm modi

पीएम मोदी को चुनौती देने वाले तेज बहादुर को केजरीवाल ने दी बधाई, तंज कसकर बोली ये बात

Tue, 30 Apr 2019 02:29 PM IST
पूजा त्रिपाठी न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली Published by: पूजा त्रिपाठी Updated Tue, 30 Apr 2019 02:29 PM IST
विज्ञापन
lok sabha elections 2019 cm kejriwal congrats tej bahadur contesting poll against pm modi
केजरीवाल ने तेज बहादुर को दी बधाई - फोटो : सोशल मीडिया

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी को वाराणसी में ‘‘चुनौती’’ देने वाले बीएसएफ के पूर्व कांस्टेबल तेज बहादुर यादव की प्रशंसा करते हुए दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल ने मंगलवार को कहा कि ‘‘हरियाणा की मिट्टी में कोई तो बात है’’। इसी के बहाने केजरीवाल ने पीएम मोदी पर तंज भी कसा है।

विज्ञापन


मालूम हो कि तेज बहादुर यादव हरियाणा के रहने वाले हैं। आम आदमी पार्टी (आप) के संयोजक केजरीवाल ने अपना जिक्र करते हुए ट्वीट किया कि 2014 में भी हरियाणा के ही एक व्यक्ति ने वाराणसी में मोदी को चुनौती दी थी।
विज्ञापन


भोजन की खराब गुणवत्ता को लेकर शिकायत करने के बाद 2017 में बर्खास्त किए गए बीएसएफ के पूर्व जवान यादव को उत्तर प्रदेश में बसपा, सपा और रालोद गठबंधन ने उम्मीदवार घोषित किया है।
विज्ञापन
विज्ञापन


केजरीवाल ने ट्वीट किया, ‘‘हरियाणा की मिट्टी में कुछ तो है। पिछली बार भी हरियाणा वाले ने (केजरीवाल ने) मोदी जी को वाराणसी में चुनौती दी थी, इस बार भी हरियाणा का जवान मोदी जी को टक्कर देने पहुंचा है। सपा-बसपा गठबंधन के इस उम्मीदवार को पूरे देश की ओर से ढेरों शुभकामनाएं। ’’ 


हरियाणा में जन्मे एवं पले-बढ़े केजरीवाल 2014 के आम चुनाव में मोदी के खिलाफ खड़े हुए थे लेकिन उन्हें तीन लाख से अधिक मतों से हार का सामना करना पड़ा था। वाराणसी में लोकसभा चुनाव के अंतिम चरण में 19 मई को मतदान होगा। 


विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed