फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi ›   Delhi NCR News ›   lok sabha elections 2019: Chief Electoral Officer Launched 'Vote Chandni Chowk' App

लोकसभा चुनाव 2019: अब नहीं करना होगा इंतजार, ऐप बताएगा कितनी लंबी है मतदाताओं की कतार

Fri, 26 Apr 2019 05:46 AM IST
देव कश्यप न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली Published by: देव कश्यप Updated Fri, 26 Apr 2019 05:46 AM IST
विज्ञापन
lok sabha elections 2019: Chief Electoral Officer Launched 'Vote Chandni Chowk' App
'Vote Chandni Chowk' App launch - फोटो : अमर उजाला

मुख्य निर्वाचन अधिकारी ने गुरुवार को ‘वोट चांदनी चौक’ ऐप लांच किया। इसे दिल्ली टेक्निकल यूनिवर्सिटी के चार इंजीनियरिंग स्टूडेंट्स ने 55 दिनों में तैयार किया है। ऐप से लोगों को हर आधे घंट में अपडेट मिलेगा कि नजदीकी मतदान केंद्र पर कितनी लंबी कतार है।

विज्ञापन


चांदनी चौक क्षेत्र की रिटर्निंग ऑफिसर तन्वी गर्ग ने कहा कि युवाओं को मतदान के लिए प्रेरित करने के लिए ऐप लांच किया गया है। इसे तकनीक की मदद से तैयार किया गया है, ताकि मतदाताओं को इसका अधिक लाभ मिले। ऐप से मतदाताओं की संख्या, उम्मीदवारों का ब्योरा, मतदान केंद्रों की भी जानकारी  मिलेगी।  
विज्ञापन


दिव्यांग मतदाताओं को कैब लेने कब पहुंचेगी सहित कई अन्य जानकारी भी जान पाएंगे। निदेशक आईटी वीएन शुक्ला ने ऐप तैयार करने के लिए छात्रों की तारीफ की। उन्होंने कहा कि ऐप की सफलता के बाद इसे दूसरे संसदीय क्षेत्र में भी लांच किया जाएगा। इस मौके पर डीटीयू के प्रोफेसर कपिल शर्मा जिलाधिकारी पूर्व के महेश सहित अन्य अधिकारी मौजूद रहे। 
विज्ञापन
विज्ञापन


80 हजार हिट्स का प्रावधान
ऐप पर फिलहाल 80 हजार हिट्स का प्रावधान किया गया है। मतदाताओं की जरूरत के मुताबिक इसमें कई और बदलाव भी किए जाएंगे। मतदान के परिणाम, वोटिंग प्रतिशत सहित चांदनी चौक संसदीय क्षेत्र से संबंधित कई सुविधाएं मुहैया की जाएंगी। 

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed