{"_id":"5cacc514bdec2239135ec77d","slug":"lok-sabha-elections-2019-bjp-tops-in-violation-of-code-of-conduct-and-aap-on-second","type":"feature-story","status":"publish","title_hn":"आचार संहिता उल्लंघन मामले में भाजपा अव्वल, आप दूसरे नंबर पर","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
आचार संहिता उल्लंघन मामले में भाजपा अव्वल, आप दूसरे नंबर पर
Tue, 09 Apr 2019 09:45 PM IST
राजेश सैनी
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
Published by: राजेश सैनी
Updated Tue, 09 Apr 2019 09:45 PM IST
विज्ञापन
भारतीय निर्वाचन आयोग
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
लोकसभा चुनाव के लिए लागू आदर्श चुनाव आचार संहिता के उल्लंघन करने वालों की तादाद लगातार बढ़ती जा रही है। अब तक दर्ज 132 एफआईआर और डीडी एंट्री (शिकायत) में भाजपा अव्वल तो आम आदमी पार्टी दूसरे नंबर पर है। कांग्रेस, बसपा और सपा के खिलाफ अब तक मामला दर्ज नहीं हुआ है।
विज्ञापन
हालांकि शिकायतें आई हैं। 95 मामले अन्य पार्टियों और गैर राजनीतिक संगठनों के प्रमुखों के खिलाफ मिली हैं। आप के खिलाफ दर्ज 15 में से आठ एफआईआर सहित सात डीडी एंट्री है, जबकि भाजपा पर 11 एफआईआर और पांच डीडी एंट्री की गई हैं।
विज्ञापन
कांग्रेस के खिलाफ भी आचार संहिता के उल्लंघन मामले में चार डीडी एंट्री, जबकि बसपा और समाजवादी पार्टी पर एक-एक डीडी एंट्री है। अब तक की कार्रवाई में 287069 पोस्टर, होर्डिंग और बैनर हटाए जा चुके हैं।
विज्ञापन
2536 बेघरों ने मतदान पत्र के लिए दिए आवेदन
बेघर मतदाताओं को भी मताधिकार का मौका देने के लिए पहल की गई। इसके तहत दो दिनों तक विशेष अभियान चलाया गया। इस दौरान मतदाता पहचान पत्र के लिए कुल 2536 बेघरों ने आवेदन किए, जिनमें 2125 पुरुष जबकि 411 महिलाएं शामिल हैं।