दिल्ली से भाजपा के 4 उम्मीदवार घोषित, पुराने सांसदों पर ही फिर खेला पार्टी हाईकमान ने दांव
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
भारतीय जनता पार्टी ने लोकसभा उम्मीदवारों की 23वीं लिस्ट में दिल्ली के चार प्रत्याशियों के नामों की घोषणा कर दी। इस लिस्ट में दिल्ली प्रदेश अध्यक्ष मनोज तिवारी को उत्तर-पूर्वी सीट से, केन्द्रीय मंत्री हर्षवर्धन को चांदनी चौक से, प्रवेश वर्मा को पश्चिमी दिल्ली से और रमेश विधूड़ी को दक्षिणी दिल्ली से उतारा गया है।
अहम बात यह रही कि तमाम चर्चाओं के विपरीत भाजपा ने अपने सभी मौजूदा सांसदों को दुबारा टिकट दिया है जबकि इसके पहले नए चेहरों को मौका दिए जाने की बात चल रही थी।
उम्मीदवारों को दुबारा मौका दिए जाने पर प्रतिक्रिया देते हुए भाजपा के सचिव तरुण चुघ ने कहा कि पार्टी की रणनीति हमेशा जिताऊ उम्मीदवार को मौका देने की होती है। पार्टी ने इन सभी सांसदों को अपने क्षेत्रों में बेहतरीन काम करने वाले नेता के रूप में पाया है। यही कारण है कि पार्टी ने इन्हें एक बार फिर मौका दिया है।
इन सीटों पर उम्मीदवारों की लिस्ट जल्द
दिल्ली की चार सीटों के उम्मीदवारों की घोषणा के बाद बाकी की तीन सीटों पूर्वी दिल्ली, उत्तर-पश्चिमी दिल्ली और नई दिल्ली पर सबका ध्यान लगा हुआ है। तरुण चुघ के मुताबिक कल सोमवार तक इन नामों की भी घोषणा की जा सकती है।
बता दें कि मशहूर क्रिकेटर गौतम गम्भीर ने हाल ही में भाजपा ज्वाइन किया था, उन्हें नई दिल्ली से चुनाव लड़ाए जाने की उम्मीद लगाई जा रही है। इसके पूर्व 2014 में मीनाक्षी लेखी इस सीट से जीत हासिल कर चुकी हैं। जबकि पूर्वी दिल्ली से महेश गिरी और उत्तर-पश्चिम दिल्ली से उदित राज इस समय प्रतिनिधित्व कर रहे हैं।
Bharatiya Janata Party releases list of candidates for Delhi, Punjab, Madhya Pradesh and UP; Dr Harsh Vardhan to contest from Delhi's Chandni Chowk, Manoj Tiwari- North East Delhi, Pravesh Verma- West Delhi, Ramesh Bidhuri -South Delhi and Hardeep Puri from Amritsar pic.twitter.com/VDaivg0A7n
— ANI (@ANI) April 21, 2019
डॉक्टर हर्ष वर्धन सिंह वर्तमान में दिल्ली चांदनी चौक लोकसभा सीट से सांसद हैं और विज्ञान एवं प्रोद्योगिकी और पर्यावरण, वन एवं जलवायु परिवर्तन, पृथ्वी विज्ञान मंत्री हैं।
उत्तर-पूर्वी दिल्ली से 16वीं लोकसभा के सदस्य मनोज तिवारी एकबार फिर से इसी सीट से मैदान में हैं। तिवारी के हाथ में दिल्ली प्रदेश भाजपा की कमान भी है।
दक्षिणी दिल्ली से सांसद रमेश बिधूड़ी दिल्ली से ही लंबे समय तक विधायक भी रहे हैं। दक्षिणी दिल्ली की जनता के बीच उनकी छवि एक जुझारू नेता की है।
वहीं पश्चिमी दिल्ली से प्रवेश वर्मा दिल्ली के पूर्व मुख्यमंत्री साहिब सिंह वर्मा के बेटे हैं। इन्होंने 2013 विधानसभा चुनाव में दिल्ली विधानसभा के स्पीकर योगेंद्र शास्त्री को हराया था।
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.