{"_id":"5cc1ed39bdec2214262c782c","slug":"lok-sabha-elections-2019-bjp-reacted-on-aap-resolution-letter","type":"story","status":"publish","title_hn":"आप के संकल्प पत्र पर भाजपा की तीखी प्रतिक्रिया, कहा- नाकामियों को छिपाने के लिए पूर्ण राज्य का नाटक","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
आप के संकल्प पत्र पर भाजपा की तीखी प्रतिक्रिया, कहा- नाकामियों को छिपाने के लिए पूर्ण राज्य का नाटक
Thu, 25 Apr 2019 10:55 PM IST
Vikas Kumar
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
Published by: Vikas Kumar
Updated Thu, 25 Apr 2019 10:55 PM IST
विज्ञापन
आप ने जारी किया अपना संकल्प पत्र
- फोटो : अमर उजाला
आदम आदमी पार्टी के संकल्प पत्र पर भाजपा ने तीखी प्रतिक्रिया दी है। पार्टी के राष्ट्रीय उपाध्यक्ष श्याम जाजू ने कहा कि आप पार्टी का घोषणा पत्र झूठे वायदों का पत्र है। नाकामियों को छिपाने के लिए केजरीवाल ने पूर्ण राज्य का नाटक रचा है। पूर्ण राज्य के मामले को हाईकोर्ट और सुप्रीम कोर्ट ने खारिज कर दिया। फिर भी केजरीवाल और उनकी पार्टी झूठ के सहारे लोगों को धोखा देने की साजिश रच रहे हैं। जाजू ने ये भी कहा कि केजरीवाल को अपने आंतरिक सर्वें में पता चल गया था कि लोकसभा चुनावों में दिल्ली के सातों सीटों पर उनकी जमानतें जब्त होने वाली हैं।
विज्ञापन
वहीं विधानसभा में नेता विपक्ष विजेंद्र गुप्ता का कहना है कि आप पार्टी ने अपने धोखा पत्र में जितने भी वाये किए हैं, उन सबका दारोमदार दिल्ली को पूर्ण राज्य बनने पर है। यह वादा पूरा करने के लिए दो-तिहाई बहुमत से संविधान में संशोधन करना होगा। केजरीवाल इस बात को जानते भी हैं, पर झूठ बोलना और झूठे वायदे करना उनकी राजनीतिक मजबूरी है। उन्होंने अंत में कहा कि जो पार्टी 52 हजार तैयार फ्लैट झुग्गी वालों को आवंटित नहीं कर सकी वह पूर्ण राज्य दिलाने और जनता के साथ छलावा करने का षड़यंत्र रच रही है।
विज्ञापन