फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi ›   Delhi NCR News ›   lok sabha elections 2019 balbir singh jakhar son says kejriwal took 6 crore for ticket from father

प्रत्याशी के बेटे ने केजरीवाल पर लगाया नोट के बदले टिकट का आरोप, पिता बोले- नहीं हुई कोई ऐसी बात

Sat, 11 May 2019 06:40 PM IST
पूजा त्रिपाठी न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली Published by: पूजा त्रिपाठी Updated Sat, 11 May 2019 06:40 PM IST
विज्ञापन
lok sabha elections 2019 balbir singh jakhar son says kejriwal took 6 crore for ticket from father

दिल्ली में 12 मई को लोकसभा चुनाव होने हैं और इससे ठीक पहले आम आदमी पार्टी को एक बड़ा झटका लगा है। पश्चिमी दिल्ली लोकसभा सीट से आम आदमी पार्टी के उम्मीदवार बलबीर सिंह जाखड़ का बेटा सामने आया है और उसने आप पार्टी पर आरोप लगाया है कि उसके पिता को 6 करोड़ रुपये के बदले टिकट दिया गया है।

विज्ञापन


जाखड़ के बेटे उदय ने प्रेस कॉन्फ्रेंस में बताया, “मेरे पिता ने पश्चिमी दिल्ली संसदीय सीट से टिकट हासिल करने के लिए 6 करोड़ रुपये अरविंद केजरीवाल को दिए है। कुछ समय पहले जब मैंने उन्हें (बलबीर) कहा था कि मुझे पढ़ाई के लिए पैसों की जरूरत है, तो उन्होंने मना कर दिया। उन्होंने सोचा कि वो पैसा इलेक्शन में लगा पाएंगे।” उदय ने यह भी कहा कि वह किसी राजनैतिक पार्टी की तरफ से यह दावा नहीं कर रहे हैं।
विज्ञापन


उदय जाखड़ ने कहा कि आज मैं जो खुलासा करने जा रहा हूं उसके बाद मुझे नहीं पता कि मुझे घर में घुसने दिया जाएगा या नहीं, मेरे साथ क्या होगा लेकिन एक जिम्मेदार बेटा और नागरिक होने के नाते मैं इस तथ्य को आप सबके सामने लाना चाहता हूं।
विज्ञापन
विज्ञापन

बेटे के आरोपों पर क्या बोले जाखड़
बेटे के चौंकाने वाले खुलासे के बाद बलबीर सिंह जाखड़ मीडिया के सामने आए और कहा कि वह इन आरोपों की निंदा करते हैं। मैंने कभी भी अपने बेटे से अपनी उम्मीदवारी को लेकर चर्चा नहीं की। मैं उससे बहुत कम बात करता हूं। वह जन्म से ही अपने ननिहाल में रहता है और मेरी पत्नी से मेरा तलाक 2009 में हो गया था। मेरी पत्नी मेरे साथ सिर्फ 6-7 महीने ही रही थी। तलाक के बाद बेटे की कस्टडी भी मेरी पत्नी को ही मिल गई थी।


 

पैसे सीधे केजरीवाल को दिए गए

उदय ने बताया, मैं केजरीवाल और आम आदमी पार्टी से ये पूछना चाहता हूं कि क्या वो एक सबूत भी दिखा सकते हैं कि कभी भी मेरे पिता आम आदमी पार्टी या अन्ना आंदोलन से जुड़े रहे। उदय ने कहा कि वह कभी भी आप या अन्ना आंदोलन से जुड़े नहीं रहे।

उदय ने बताया कि उसके पिता ने सिर्फ तीन महीने पहले ही राजनीति में प्रवेश किया है। उन्होंने जनवरी में ही उसे बताया था कि आम आदमी पार्टी 6 करोड़ रुपयों के बदले उन्हें टिकट ऑफर कर रही है। ये पैसे उन्हें केजरीवाल और गोपाल राय को सीधे तौर पर देने थे। ये पैसे केजरीवाल को देने के बाद मेरे पिता को पश्चिमी दिल्ली से टिकट मिला।

सज्जन कुमार ने की थी मोटी रकम की पेशकश
उदय ने बताया कि उसके पिता ने महीनों पहले बताया था कि उन्होंने चुनाव लड़ने के लिए 6 करोड़ रुपये दिए हैं। उदय ने यह भी दावा किया कि उसके पिता ने पूर्व कांग्रेस नेता और 1984 सिख विरोधी दंगों के आरोपी सज्जन कुमार को जमानत दिलवाने की भी कोशिश की थी। सज्जन कुमार इसके लिए मोटी रकम चुकाने को भी तैयार थे। मीडिया के सामने उदय ने कहा, “उन्होंने मेरे से ये भी बात कही थी कि वो सज्जन कुमार और यशपाल के लिए कोर्ट में जाने को तैयार हैं।”
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed