फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi ›   Delhi NCR News ›   lok sabha elections 2019: Arvind Kejriwal appeals to voters, Delhi voters also vote like UP

केजरीवाल ने की सोच-समझकर वोट करने की अपील, बोले- यूपी की तरह दिल्लीवाले भी करें मतदान

Sun, 28 Apr 2019 05:14 AM IST
देव कश्यप न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली Published by: देव कश्यप Updated Sun, 28 Apr 2019 05:14 AM IST
विज्ञापन
lok sabha elections 2019: Arvind Kejriwal appeals to voters, Delhi voters also vote like UP

मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल ने आम दिल्लीवालों से अपील की है कि उत्तर प्रदेश लोगों की तरह वह इस बार के चुनाव में सोच समझकर वोट करें। साथ ही उम्मीद जताई कि चुनाव में जीत हिंदुस्तान की होगी। देश का भाईचारा कायम रहेगा। केजरीवाल शनिवार शाम अवाने गालिब ऑडटोरियम में आयोजित मुस्लिम समुदाय के इंटरनेशनल जश्न-ए-नूर कार्यक्रम में बोल रहे थे।

विज्ञापन


इस मौके बगैर कांग्रेस का नाम लिए बगैर गठबंधन न होने पर सफाई भी दी। उन्होंने कहा कि ट्विटर व अखबार की सुर्खियां बनाने से गठबंधन नहीं होता। इसके लिए आमने-सामने बैठकर बात करनी होती है। लेकिन उनकी गठबंधन की कोई मंशा नहीं थी। केजरीवाल ने कहा कि मुद्दों की बात थी, इसलिए वह गठबंधन करना चाहते थे। लेकिन यह नहीं हो सका। 
विज्ञापन


दूसरी तरफ भाजपा का नाम लिए बगैर केजरीवाल ने कहा कि अब पूरी दिल्ली को बांटने वाली ताकतों से मिलकर लड़ना है। केजरीवाल के मुताबिक, भारत कोई 10-20 साल पुराना देश नहीं है। देश की चार-पांच हजार साल पुरानी समृद्ध विरासत है। केजरीवाल ने लोगों से अपील की कि यह चुनाव काफी अहम है। उत्तर प्रदेश के लोग बेहद सोच-समझकर वोट कर रहे हैं। इसी तरह दिल्लीवालों को भी समझदारी से वोट करना है। 
विज्ञापन
विज्ञापन


रमेश बिधूड़ी पर बोले केजरीवाल
रमेश बिधूड़ी के खिलाफ आरोप बेहद गंभीर हैं। उनका अयोग्य साबित होना निश्चित है। दक्षिणी दिल्ली के मतदाताओं को उन पर वोट बर्बाद नहीं करना चाहिए।- अरविंद केजरीवाल, मुख्यमंत्री दिल्ली

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed