{"_id":"5cabb0f1bdec2217210e7a7a","slug":"lok-sabha-elections-2019-aap-will-direct-contact-with-35-lakhs-voters","type":"story","status":"publish","title_hn":"35 लाख मतदाताओं से सीधे संपर्क साधेगी आप, 13,814 बूथ अध्यक्षों को दिया जिम्मा","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
35 लाख मतदाताओं से सीधे संपर्क साधेगी आप, 13,814 बूथ अध्यक्षों को दिया जिम्मा
Tue, 09 Apr 2019 05:33 AM IST
गौरव द्विवेदी
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
Published by: गौरव द्विवेदी
Updated Tue, 09 Apr 2019 05:33 AM IST
विज्ञापन
AAP
- फोटो : फाइल फोटो
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
आम आदमी पार्टी (आप) लोकसभा चुनाव के लिए प्रचार अभियान का दूसरा चरण लॉन्च करने जा रही है। रणनीतिक तौर पर यह फेज करीब 35 लाख मतदाताओं से सीधे संपर्क करने का होगा। पार्टी ने अभियान का जिम्मा आप के करीब 13,814 बूथ अध्यक्षों को दिया है। प्रदेश संयोजक गोपाल राय के मुताबिक, दस अप्रैल से अभियान लॉन्च किया जाएगा। तीन अलग-अलग चरणों में इसके जरिए पार्टी आम मतदाताओं से संपर्क करेगी।
विज्ञापन
पार्टी कार्यालय में मीडिया से बात करते हुए गोपाल राय ने कहा कि सभाओं में शामिल नहीं हो पाने वाले कामकाजी लोगों से संपर्क करने के लिए पार्टी 10 अप्रैल से मेगा जनसंपर्क अभियान की शुरू करेगी। इसमें करीब 35 लाख मतदाताओं से पार्टी सीधे संवाद किया जाएगा। बूथ अध्यक्षों की अगुवाई में चलने वाले अभियान को पार्टी के 70,000 विजय प्रमुख मदद करेंगे। इसकी निगरानी रखने की जिम्मेदारी 13,814 मंडल अधिकारियों को दी गई है। गोपाल राय ने बताया कि बूथ अध्यक्षों को अभी ट्रेनिंग दी जा रही है। 10 अप्रैल को वह दिल्ली की सड़कों पर उतरेंगे।
विज्ञापन
पहले चरण में पूर्ण राज्य की महत्ता बताई
गोपाल राय ने बताया कि 10 मार्च से शुरू हुआ आप के प्रचार अभियान का पहला चरण पूरा हो गया। बीते करीब एक महीने में पार्टी ने दिल्लीवालों को पूर्ण राज्य की जरूरत के बारे में बताया। वहीं, भाजपा व कांग्रेस के इस मसले पर बोले गए झूठ को भी उजागर किया। इस दौरान आप के 70 पर्यवेक्षक प्रचार अभियान पर नजर रखे। इनकी रिपोर्ट के आधार पर दूसरे चरण की रूपरेखा तैयार की गई है।
विज्ञापन
दूसरे चरण की रणनीति
लोगों को बताएंगे कि बीते चार साल में आप ने कौन-कौन से काम किए।
केंद्र ने किस तरह दिल्ली सरकार के कामों को रोका।
पूर्ण राज्य की अहमियत लोगों को समझाई जाएगी।
पूर्ण राज्य मिलने के तरीके भी बताए जाएंगे।