फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi ›   Delhi NCR News ›   lok sabha elections 2019 aap claim talk started from 33 seats with congess

लोकसभा चुनाव 2019: आप का दावा, कांग्रेस के साथ 33 सीटों के शुरू हुई थी बातचीत

Sun, 21 Apr 2019 06:10 AM IST
Vikas Kumar न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली Published by: Vikas Kumar Updated Sun, 21 Apr 2019 06:10 AM IST
विज्ञापन
lok sabha elections 2019 aap claim talk started from 33 seats with congess
आप सांसद संजय सिंह और उपमुख्यमंत्री मनीष सिसोदिया - फोटो : अमर उजाला

आम आदमी पार्टी (आप) का कहना है कि वैचारिक मतभेद के बावजूद वह कांग्रेस से समझौता करने के लिए तैयार हुई थी। शुरुआत में आप की तरफ से दिल्ली के साथ हरियाणा, पंजाब, गोवा व चंडीगढ़ की सीटों पर बातचीत का प्रस्ताव दिया था। इन जगहों पर कुल 33 सीटें हैं। जैसे-जैसे बात आगे बढ़ती गई, एक-एक कर दूसरे राज्य छूटते गए। आखिर में बातचीत दिल्ली व हरियाणा में सिमट गई। हरियाणा के लिए भी आप सिफ तीन सीट मांग रही थी, लेकिन कांग्रेस इस पर तैयार नहीं है। आप का आरोप है कि अब कांग्रेस के रवैये समझौता साफ लग रहा है कि वह भाजपा को फायदा पहुंचाने के लिए गठबंधन नहीं करना चाहती। 

विज्ञापन


आप की दलील, कांग्रेस का रुख अड़ियल
- दिल्ली में कांग्रेस का न तो एक सांसद है और न ही विधायक, फिर भी व दिल्ली में तीन सीट चाहती है।
- पंजाब में आप के 20 विधायक हैं व चार सांसद। लेकिन कांग्रेस आप को वहां एक भी सीट नहीं दे रही है। अगर दिल्ली के 4-3 के फॉर्मूले को पंजाब में लागू किया जाए तो वहां आप के हिस्से में 6 व कांग्रेस के 7 सीटें आएंगी।
विज्ञापन

- हरियाणा में अगर जजपा-आप व कांग्रेस के बीच समझौता हो जाता है तो सभी सातों सीटें जीत सकते हैं। जींद का दो महीने पहले का उपचुनाव से इसे समझा जा सकता है, जहां भाजपा को 50,566 वोट, जेजेपी और आप के गठबंधन को 37,631 वोट और कांग्रेस को 22,740 वोट मिले।
विज्ञापन
विज्ञापन


कांग्रेस खेल रही सियासी गद्दारी का खेल
आप शनिवार शाम से अपने कार्यकर्ताओं को एक संदेश भेज रही है। इसमें बताया गया है कि आप कांग्रेस के साथ समझौते के लिए क्यों तैयार हुई थी। साथ ही दावा किया गया है कि अगर कांग्रेस के साथ समझौता हो जाता तो भाजपा को 33 सीटों पर हराया जा सकता था। समझौता न हो पाने का जिम्मा कांग्रेस पर डालते हुऐ कहा गया है कि कांग्रेस ने देश के साथ गद्दारी का खेल खेला है। 

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed