{"_id":"5c7eeda2bdec22146c222b64","slug":"lok-sabha-elections-2019-52-percent-of-young-voters-will-decide-direction-of-indian-politics","type":"story","status":"publish","title_hn":"लोकसभा चुनाव 2019: 52 फीसदी युवा मतदाता तय करेंगे देश की राजनीति की दिशा","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
लोकसभा चुनाव 2019: 52 फीसदी युवा मतदाता तय करेंगे देश की राजनीति की दिशा
Wed, 06 Mar 2019 03:14 AM IST
Priyesh Mishra
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, दिल्ली
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, दिल्ली
Published by: Priyesh Mishra
Updated Wed, 06 Mar 2019 03:14 AM IST
विज्ञापन
सांकेतिक तस्वीर
- फोटो : social media
लोकसभा चुनाव में राजनीति की दिशा तय करने में युवाओं की भूमिका अहम होगी। दिल्ली के मौजूदा 1.36 करोड़ में से करीब 52 फीसदी (करीब 71 लाख) युवा मतदाता हैं। अलग-अलग आयु वर्ग में सर्वाधिक करीब 40 लाख मतदाताओं की उम्र 30-39 वर्ष के बीच है।
दरअसल, मुख्य निर्वाचन कार्यालय ने मतदाता सूची में नाम दर्ज करवाने के लिए विशेष अभियान चलाया है। 18 जनवरी को मतदाताओं की अंतिम सूची भी प्रकाशित हो चुकी है। इसके बावजूद सीईओ कार्यालय को सूची में नाम दर्ज करवाने के लिए करीब 2.5 लाख आवेदन मिल चुके हैं। जनवरी 2018 में दिल्ली में मतदाताओं की संख्या 1,38,14,866 थी। जबकि मौजूदा संख्या 1,36,95,291 है।
सीईओ कार्यालय के मुताबिक, मतदाताओं की मृत्यु और दूसरे शहरों में स्थानांतरण के कारण मतदाताओं की संख्या में 0.87 फीसदी की कमी हुई है। हालांकि लोकसभा चुनाव से पहले भी मतदाता सूची में नाम दर्ज करवाने का सिलसिला जारी है।
विज्ञापन
पुरुष और महिला वोटरों सहित किन्नर मतदाताओं की संख्या में भी पिछले एक वर्ष में कमी आई है। लेकिन सीईओ कार्यालय की कोशिश है कि अधिक से अधिक नए मतदाताओं के नाम मतदाता सूची में दर्ज किए जाएं ताकि कोई ऐसा न रह जाए, जिसे मताधिकार के प्रयोग का मौका न मिल सके।
महिला वोटर 61,71,469 - 61,38,335
किन्नर 876 - 810
कुल मतदाता 1.38.14866 1.36.95575

दिल्ली में मतदाताओं की संख्या में पिछले एक साल में हुए बदलाव
10 जनवरी, 18 - 18 जनवरी, 19
पुरुष वोटर 76,42,521 - 75,56,146महिला वोटर 61,71,469 - 61,38,335
किन्नर 876 - 810
कुल मतदाता 1.38.14866 1.36.95575