{"_id":"5cc3ac92bdec220788125aa4","slug":"lok-sabha-elections-2019-164-candidates-in-seven-seats-in-delhi-9-candidates-withdraw-nomination","type":"story","status":"publish","title_hn":"दिल्ली: सात सीटों पर 164 प्रत्याशी चुनावी मैदान में, नौ प्रत्याशियों ने नामांकन लिए वापस ","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
दिल्ली: सात सीटों पर 164 प्रत्याशी चुनावी मैदान में, नौ प्रत्याशियों ने नामांकन लिए वापस
Sat, 27 Apr 2019 06:42 AM IST
देव कश्यप
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
Published by: देव कश्यप
Updated Sat, 27 Apr 2019 06:42 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
लोकसभा चुनाव में दिल्ली की सात संसदीय सीटों पर 164 प्रत्याशी चुनावी मैदान में हैं। इनमें भाजपा, कांग्रेस, आम आदमी पार्टी सहित अन्य राजनीतिक दलों के प्रत्याशियों के भाग्य का फैसला 1.43 करोड़ मतदाता करेंगे। आखिरी दिन सभी सीटों पर नौ प्रत्याशियों ने नाम वापस लिया। इनमें दक्षिणी दिल्ली सीट से सर्वाधिक तीन ने नाम वापस लिए हैं। नाम वापस लेने के बाद अब सभी सीटों पर प्रत्याशियों के बीच राजनीतिक मुकाबले की स्थिति साफ हो गई है।
12 मई को दिल्ली में होने वाले लोकसभा चुनाव के लिए प्रत्याशियों के नाम की घोषणा के बाद चुनावी जंग तेज हो गई हैं। पार्टियां अपनी उपलब्धियां जनता के बीच रखकर अपने वादों के साथ समर्थन जुटाने में जुट गई हैं। दिल्ली की सभी सीटों पर कुल 173 नामांकन किए गए थे। नई दिल्ली और चांदनी चौक सीट से नामांकन करने वाले किसी भी प्रत्याशी ने नामांकन वापस नहीं लिए हैं।
पांच निर्दलीय समेत नौ प्रत्याशियों ने नाम लिए वापस
उत्तर पूर्वी संसदीय सीट से सोशल डेमोक्रेटिक पार्टी ऑफ इंडिया के मो. परवेज अहमद और निर्दलीय खालिद चौधरी ने नाम वापस लिए हैं तो वहीं पूर्वी दिल्ली से निर्दलीय उम्मीदवार शकील अहमद ने नामांकन वापस ले लिया है। उत्तर पश्चिम सीट से निर्दलीय राकेश कुमार और संजय, जबकि पश्चिमी दिल्ली के वेद प्रकाश सिंघल के अलावा दक्षिणी दिल्ली सीट से इमरान, श्याम कुमार और सुमंत कुमार ने नामांकन वापस ले लिए हैं।
विज्ञापन
किस सीट से कितने उम्मीदवार
चांदनी चौक 26
नई दिल्ली 27
उत्तर पूर्वी दिल्ली 24
पूर्वी दिल्ली 26
उत्तर पश्चिमी दिल्ली 11
पश्चिमी दिल्ली 23
दक्षिणी दिल्ली 27
कुल 164