फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi ›   Delhi NCR News ›   lok sabha election manoj tiwari affidavit 13 percent increase in wealth in five years

Manoj Tiwari: करोड़ों की संपत्ति के मालिक हैं मनोज तिवारी, पढ़ें हलफनामे में कमाई का जरिया क्या बताया

Wed, 01 May 2024 10:39 PM IST
Vikas Kumar न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली Published by: Vikas Kumar Updated Wed, 01 May 2024 10:39 PM IST
सार

साल 2019 के चुनावी हलफनामे में उन्होंने कुल संपत्ति 24,28,17,031 बताई थी, जबकि उन पर 1,36,18,755 का कर्ज भी था। उनके पास 8,64,11,031 की चल संपत्ति थी तो 15,76,56,000 करोड़ की अचल संपत्ति थी। उन पर दो मामले में लंबित हैं। 

विज्ञापन
lok sabha election manoj tiwari affidavit 13 percent increase in wealth in five years
भाजपा सांसद मनोज तिवारी - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

उत्तर पूर्वी दिल्ली से भाजपा उम्मीदवार मनोज तिवारी की संपत्ति में पांच वर्षों में 13 प्रतिशत की बढ़ोतरी हुई है। बुधवार को चुनावी हलफनामे में उन्होंने चल और अचल संपत्ति 28,02,79,037 रुपये बताई है। इसमें 10,50,79,037 रुपये की चल संपत्ति व 17,52,00,000 रुपये की अचल संपत्ति शामिल है।

विज्ञापन

साल 2019 के चुनावी हलफनामे में उन्होंने कुल संपत्ति 24,28,17,031 बताई थी, जबकि उन पर 1,36,18,755 का कर्ज भी था। उनके पास 8,64,11,031 की चल संपत्ति थी तो 15,76,56,000 करोड़ की अचल संपत्ति थी। उन पर दो मामले में लंबित हैं। उन्होंने आमदनी का जरिया एक्टिंग, विज्ञापन, मॉडलिंग से होने वाली कमाई को बताया है। उनके पास बिहार के कैमूर में तीन कृषि भूमि और मुंबई, दिल्ली व वाराणसी में आवासीय संपत्ति है। इसके अलावा पांच कारें हैं। इनकी कीमत वर्तमान में 19.50 लाख रुपये हैं। इनमें ऑडी क्यू 7, मर्सिडीज बेंज, फॉर्च्यूनर, होंडा सिटी और इनोवा शामिल है। 

विज्ञापन
विज्ञापन

जबकि पत्नी के पास भी तीन कारें हैं। इनकी 30.38 लाख रुपये हैं। पत्नी के पास 1,21,62,564 रुपये की चल संपत्ति है, जबकि 3,50,00,000 रुपये की अचल संपत्ति है। मनोज तिवारी के पास 155 ग्राम सोने के आभूषण हैं जिनकी कीमत 10.50 लाख रुपये है, जबकि पत्नी के पास 265 ग्राम सोने के आभूषण हैं जिनकी कीमत 18.65 लाख रुपये है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed