फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi ›   Delhi NCR News ›   lok sabha election Congress prepared strategy to win all seven seats in Delhi

राजधानी में तेज की धार: कांग्रेस ने दिल्ली में सभी सीटों पर जीत के लिए तैयार की रणनीति, AAP का भी मिला साथ

Thu, 25 Apr 2024 09:33 PM IST
Vikas Kumar न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली Published by: Vikas Kumar Updated Thu, 25 Apr 2024 09:33 PM IST
सार

बैठक में आए पार्टी नेताओं से आह्वान किया कि भाजपा को हराने के लिए हमें एक होकर लड़ाई लड़नी है और कामयाब होना है। उन्होंने कहा कि पिछले 10 वर्षों में भाजपा ने न केवल गरीबों, मध्यम वर्ग, व्यापारियों, छोटे दुकानदारों, महिलाओं, युवाओं, किसानों और श्रमिकों के अधिकारों का हनन किया है, बल्कि देश में रिकॉर्ड तोड़ बेरोजगारी और महंगाई से जनता त्रस्त है।

विज्ञापन
lok sabha election Congress prepared strategy to win all seven seats in Delhi
दिल्ली की सातों सीट के लिए कांग्रेस ने बनाई रणनीति - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

दिल्ली प्रदेश कांग्रेस ने सभी सीटों पर अपने व आप उम्मीदवारों की जीत के लिए गुरुवार को रणनीति तय की। प्रदेश कार्यालय में चुनाव प्रबंधन कमेटी और समन्वय समिति की बैठक में कांग्रेस नेताओं ने तय किया कि आप व कांग्रेस की संयुक्त प्रचार कमेटी जिले से लेकर निचले स्तर तक उम्मीदवारों के पक्ष में काम करेगी। दोनों पार्टियों ने समस्त सीटों पर संयुक्त प्रचार कमेटी गठित की है।

विज्ञापन
Trending Videos

इस मौके पर चुनाव प्रबंधन कमेटी के चेयरमैन सुभाष चोपड़ा ने कहा कि इंडिया गठबंधन के तहत आम आदमी पार्टी के साथ समन्वय स्थापित करके दोनों पार्टी के कार्यकर्ता सातों लोकसभा सीटों पर काम करेंगे। इसके अलावा सभी वरिष्ठ नेता और कार्यकर्ता एकजुट होकर अपने-अपने क्षेत्र के उम्मीदवार के प्रचार की कमाल संभालेंगे। 

विज्ञापन
विज्ञापन

उन्होंने बैठक में आए पार्टी नेताओं से आह्वान किया कि भाजपा को हराने के लिए हमें एक होकर लड़ाई लड़नी है और कामयाब होना है। उन्होंने कहा कि पिछले 10 वर्षों में भाजपा ने न केवल गरीबों, मध्यम वर्ग, व्यापारियों, छोटे दुकानदारों, महिलाओं, युवाओं, किसानों और श्रमिकों के अधिकारों का हनन किया है, बल्कि देश में रिकॉर्ड तोड़ बेरोजगारी और महंगाई से जनता त्रस्त है। सरकार ने सिर्फ गिने चुने पूंजीपतियों के हितों के लिए काम किया है।

विज्ञापन

बैठक में प्रदेश प्रभारी दीपक बाबरिया ने कहा कि कार्यकर्ताओं को इंडिया गठबंधन के उम्मीदवारों की विजयी बनाने के लिए प्रत्येक बूथ स्तर पर जाकर काम करना होगा। बैठक में उत्तर पश्चिम दिल्ली क्षेत्र से कांग्रेस के उम्मीदवार उदित राज, प्रदेश कांग्रेस के नेता राजेश लिलोठिया, कृष्णा तीरथ, रमेश कुमार, मंगतराम सिंघल, डॉ. नरेंद्र नाथ, रमाकांत गोस्वामी, मतीन अहमद, भीष्म शर्मा, नीरज बसोया, वीर सिंह धींगान, हसन अहमद, शीशपाल, नाजिया दानिश, जितेन्द्र कोचर, चतर सिंह, कुणाल सहरावत, डा. नरेश कुमार, मुदित अग्रवाल मौजूद थे।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed