फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi ›   Delhi NCR News ›   Lok Sabha Election Arvind Kejriwal will campaign for alliance

Lok Sabha Election: गठबंधन के लिए प्रचार करेंगे केजरीवाल, जानें किस तारीख को कहां चुनावी अभियान को देंगे धार

Sun, 12 May 2024 10:17 PM IST
आकाश दुबे अमर उजाला ब्यूरो, नई दिल्ली
अमर उजाला ब्यूरो, नई दिल्ली Published by: आकाश दुबे Updated Sun, 12 May 2024 10:17 PM IST
सार

आप के राष्ट्रीय महासचिव डॉ. संदीप पाठक ने कहा कि गठबंधन के सभी घटक दल चाहते हैं कि केजरीवाल उनके राज्य में आकर प्रचार करें। पूरे देश की जनता केजरीवाल से प्यार करती है और प्रचार करते देखना चाहती है।

विज्ञापन
Lok Sabha Election Arvind Kejriwal will campaign for alliance
अरविंद केजरीवाल - फोटो : एएनआई

विस्तार

मुख्यमंत्री केजरीवाल गठबंधन के लिए देशभर में प्रचार करेंगे। आप के राष्ट्रीय महासचिव (संगठन) व सांसद डॉ. संदीप पाठक ने बताया कि केजरीवाल 15 मई को लखनऊ, 16 को जमशेदपुर व 17 को मुंबई में गठबंधन के लिए चुनाव प्रचार करेंगे। गठबंधन के सभी घटक दल चाहते हैं कि केजरीवाल उनके राज्य में आकर प्रचार करें। पूरे देश की जनता केजरीवाल से प्यार करती है और प्रचार करते देखना चाहती है। केजरीवाल को साजिश के तहत जेल की सलाखों के पीछे बंद कर दिया गया था। भाजपा किसी भी हालत में केजरीवाल को प्रचार से दूर रखना चाहती थी। 

विज्ञापन


राज्यसभा सांसद डॉ संदीप पाठक ने रविवार को कहा कि जब से दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल को सुप्रीम कोर्ट से अंतरिम जमानत मिली है, तब से वह लगातार रात-दिन लोगों के लिए काम कर रहे हैं। अरविंद केजरीवाल इंडिया गठबंधन की जीत को सुनिश्चित करने के लिए हर संभव प्रयास कर रहे हैं। इसी कड़ी में वह इंडिया गठबंधन के घटक दलों के लिए देश के अलग-अलग कोनों में जाकर देश की जनता से इंडिया गठबंधन को वोट देकर जिताने की अपील करेंगे। इंडिया गठबंधन के सभी घटक दल चाहते हैं कि दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल उनके राज्य में आकर उनके लिए चुनाव प्रचार करें। हम सब जानते हैं कि अरविंद केजरीवाल की लोकप्रियता पूरे देश में तेजी से बढ़ती जा रही है। 
विज्ञापन


संदीप पाठक ने आगे कहा कि मोदी सरकार ने अरविंद केजरीवाल को षड्यंत्र करके जेल की सलाखों के पीछे बंद कर दिया था। भाजपा किसी भी हालत में दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल को चुनाव प्रचार से दूर रखना चाहती थी। अरविंद केजरीवाल इकलौते ऐसे नेता हैं जिनसे पीएम मोदी को डर लगता है। उनको पता है कि अरविंद केजरीवाल भाजपा को हराने की ताकत रखते हैं। हम सुप्रीम कोर्ट का शुक्रिया अदा करना चाहते हैं कि उन्होंने अरविंद केजरीवाल को अंतरिम जमानत दी है। अब अरविंद केजरीवाल पूरे देश में जाकर लोकसभा चुनाव के बचे हुए चरणों के लिए चुनाव प्रचार करेंगे। हमें पूरा विश्वास है कि अरविंद केजरीवाल के चुनाव प्रचार करने से इंडिया गठबंधन को फायदा पहुंचेगा और 2024 लोकसभा चुनाव में इंडिया गठबंधन की जीत होगी।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed