{"_id":"66496356963ea7b04d061eb5","slug":"lok-sabha-election-25-representatives-from-13-countries-witnessed-the-prime-minister-s-rally-2024-05-19","type":"story","status":"publish","title_hn":"Lok Sabha Election: प्रधानमंत्री की रैली के गवाह बने 13 देशों के 25 प्रतिनिधि, बताया रोमांचकारी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Lok Sabha Election: प्रधानमंत्री की रैली के गवाह बने 13 देशों के 25 प्रतिनिधि, बताया रोमांचकारी
Sun, 19 May 2024 07:56 AM IST
विजय पुंडीर
अमर उजाला नेटवर्क, नई दिल्ली
अमर उजाला नेटवर्क, नई दिल्ली
Published by: विजय पुंडीर
Updated Sun, 19 May 2024 07:56 AM IST
सार
रैली में जुटे लोगों का हाथ हिलाकर अभिवादन करते पीएम की तस्वीर के साथ सोशल मीडिया पोस्ट में सिंगापुर के उच्चायुक्त सिमोन वॉन्ग ने लिखा कि विश्व के सबसे बड़े लोकतंत्र को जीवंत देखने के लिए साथी राजनयिकों के साथ वह भी रैली में अग्रिम पंक्ति की सीट पर थे। रैली रोमांचकारी रही।
विज्ञापन
दिल्ली में प्रधानमंत्री की रैली
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की उत्तर पूर्वी दिल्ली में हुई रैली में रूस, ब्रिटेन समेत 13 देशों के 25 प्रतिनिधि भी गवाह बने। भारत में सिंगापुर के उच्चायुक्त सिमोन वॉन्ग ने रैली को रोमांचकारी करार दिया।
विज्ञापन
रैली में जुटे लोगों का हाथ हिलाकर अभिवादन करते पीएम की तस्वीर के साथ सोशल मीडिया पोस्ट में वॉन्ग ने लिखा कि विश्व के सबसे बड़े लोकतंत्र को जीवंत देखने के लिए साथी राजनयिकों के साथ वह भी रैली में अग्रिम पंक्ति की सीट पर थे। रैली रोमांचकारी रही। उन्होंने रैली में शामिल होने का मौका देने के लिए भाजपा का आभार भी जताया।
विज्ञापन
पीएम की रैली में जिन देशों के प्रतिनिधि उपस्थित रहे उनमें रूस और ब्रिटेन के अलावा ऑस्ट्रेलिया, बांग्लादेश, भूटान, इंडोनेशिया, जापान, मॉरीशस, नेपाल, सेशल्स, श्रीलंका और थाईलैंड के प्रतिनिधि शामिल थे। इनमें नेपाल के राजदूत शंकर पी शर्मा समेत छह देशों के राजदूत और उच्चायुक्त भी थे। प्रचंड गर्मी की परवाह किए बिना बड़ी संख्या में लोग रैली में प्रधानमंत्री के आने से बहुत पहले से ही पहुंचे थे। भीड़ मोदी-मोदी और जय श्रीराम के नारे लगा रही थी।
विज्ञापन