फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi ›   Delhi NCR News ›   lok sabha election 2024 exit poll vs 2019 Chandni Chowk and North East Delhi to South Delhi

Delhi Exit Poll 2024: साल 2019 में कैसा रहा था एग्जिट पोल, नतीजों के कितने करीब था अनुमान? पढ़ें खास रिपोर्ट

Wed, 29 May 2024 08:27 PM IST
अनुज कुमार अमर उजाला नेटवर्क, नई दिल्ली
अमर उजाला नेटवर्क, नई दिल्ली Published by: अनुज कुमार Updated Wed, 29 May 2024 08:27 PM IST
सार

Delhi Lok Sabha Exit Poll 2024: लोकसभा चुनाव 2024 के छठे चरण का मतदान 25 मई को खत्म हो चुका है। अब एक जून को सातवां और अंतिम चरण का मतदान होना है। अंतिम चरण का मतदान खत्म होते ही सबकी निगाहें एग्जिट पोल पर टिकी होंगी। तो आइए हम आपको यहां लोकसभा चुनाव 2019 में मतगणना से पहले आए एग्जिट पोल और नतीजों के बीच कितना अंतर रहा था। उसके बारे में बता रहे हैं। पढ़ें ये खास रिपोर्ट...

विज्ञापन
lok sabha election 2024 exit poll vs 2019 Chandni Chowk and North East Delhi to South Delhi
दिल्ली लोकसभा चुनाव का एग्जिट पोल - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

Delhi Lok Sabha Exit Poll 2024: दिल्ली में लोकसभा चुनाव के लिए मतदान 25 मई को छठे चरण में संपन्न हुआ। अब आखिरी और अंतिम चरण एक जून को है और मतदान खत्म होने के बाद शाम को सभी राज्यों की सीटों के एग्जिट पोल सामने आ जाएंगे। जिसमें राजधानी दिल्ली भी शामिल है। दिल्ली में लोकसभा की सात सीटे हैं, जिसमें चांदनी चौक, पूर्वी दिल्ली, नई दिल्ली, उत्तर पूर्वी दिल्ली, उत्तर पश्चिम दिल्ली,दक्षिणी दिल्ली और पश्चिम दिल्ली शामिल है। इन सीटों पर एक जून की शाम को एग्जिट पोल सामने आ जाएंगे। 

विज्ञापन

जानें क्या है एग्जिट पोल 
दरअसल एग्जिट पोल एक तरह का चुनावी सर्वे होता है। मतदान वाले दिन जब मतदाता वोट देकर पोलिंग बूथ से बाहर निकलता है तो वहां अलग-अलग सर्वे एजेंसी और न्यूज चैनल के लोग मौजूद होते हैं। वह मतदाता से वोटिंग को लेकर सवाल पूछते हैं। इसमें उनसे पूछा जाता है कि उन्होंने किसको वोट दिया है? इस तरह से हर विधानसभा के अलग-अलग पोलिंग बूथ से वोटर्स से सवाल पूछा जाता है। मतदान खत्म होने तक ऐसे सवाल बड़ी संख्या में आंकड़े एकत्र हो जाते हैं। इन आंकड़ों को जुटाकर और उनके उत्तर के हिसाब से अंदाजा लगाया जाता है कि पब्लिक का मूड किस ओर है? मैथमेटिकल मॉडल के आधार पर ये निकाला जाता है कि कौन सी पार्टी को कितनी सीटें मिल सकती हैं? इसका प्रसारण मतदान खत्म होने के बाद ही किया जाता है। 

विज्ञापन
विज्ञापन

2019 में कैसे थे एग्जिट पोल के नतीजे?
लोकसभा चुनाव 2019 के अधिकतर एग्जिट पोल ने भाजपा को सत्ता में आते हुए दिखाया था। एग्जिट पोल में एनडीए को प्रचंड बहुमत मिलता दिखया गया था। वहीं खासतौर पर कांग्रेस के लिए एग्जिट पोल नतीजे बेहद निराशाजनक थे। 2024 की तरह 2019 में विपक्ष गठबंधन 'इंडिया' का अस्तित्व नहीं था बल्कि तमाम विरोध दल यूपीए के तहत चुनाव में उतरे थे। हालांकि, कुछ दल ऐसे भी थे जो किसी गठजोड़ का हिस्सा नहीं बने थे।

विज्ञापन

2019 में इतना रहा वास्तविक नतीजों और एग्जिट पोल के बीच अंतर
आजतक-एक्सिस एग्जिट पोल में दिल्ली में भाजपा को 6-7 सीटें मिली हुई बताई गई थीं। जबकि कांग्रेस को 0-1 सीट पर मिलने के लिए कहा गया था। 'आप' को इस पोल में 0 सीटें दिखाई गई थीं। न्यूज 24 -चाणक्य के एग्जिट पोल में दिल्ली में भाजपा को सभी सात सीटें दिखाई गई थी। इंडिया टीवी के सर्वे में दिल्ली में भाजपा सभी 7 सीटों पर जीत दिखाई थी। लेकिन परिणाम में दिल्ली की सातों सीट पर भाजपा ने बाजी मारी थी।  

दिल्ली लोकसभा चुनाव में कितना हुआ मतदान?
राष्ट्रीय राजधानी दिल्ली मतदान में पिछड़ गई और सभी सातों लोकसभा सीटों के लिए 58.70 फीसदी वोटरों ने ही मतदान किया। यह पिछले दो चुनावों से भी कम रहा। शनिवार को छठे चरण के लिए छह राज्यों और दो केंद्रशासित प्रदेशों की 58 सीटों पर हुए 61.56% मतदान से भी कम रहा। राजधानी में सबसे कम 53.86% मतदान नई दिल्ली में हुआ, जबकि उत्तर-पूर्व दिल्ली में सर्वाधिक 62.87% वोटिंग हुई। 

वोटिंग प्रतिशत कम, कांटे का हुआ सत्ता संग्राम
लोकसभा चुनाव में वोटिंग प्रतिशत कम होने से दिल्ली में सत्ता का संग्राम कांटे का हो गया है। वोटिंग में गिरावट आने से नतीजे नजदीकी होने के आसार हैं। राजनीति के जानकारों का कहना है कि जीत-हार का अंतर बड़ा नहीं होगा। मतदान की रफ्तार में घट-बढ़ व मतदाताओं की खामोशी से किसी अनुमान पर पहुंचना भी आसान नहीं है। इसमें फ्लोटिंग वोटर की भूमिका बड़ी हो गई है। दिल्ली की बाकी सीटों से ज्यादा वोटिंग होने से उत्तर-पूर्वी दिल्ली, पूर्वी दिल्ली व पश्चिमी दिल्ली की सीटों के नतीजे और भी दिलचस्प होंगे। 

शनिवार शाम चुनाव आयोग ने जो 58.70 फीसदी वोटिंग का आंकड़ा जारी किया है, वह आखिरी नहीं है। इसमें अभी तीन से चार फीसदी की बढ़ोतरी हो सकती है। वहीं, 2019 लोकसभा चुनाव में 60.6 फीसदी वोटिंग हुई थी। इससे पिछली बार की तुलना में वोटिंग प्रतिशत में गिरावट दो से तीन फीसदी के बीच की है। 

वहीं, शनिवार पोलिंग स्टेशन पर मतदाताओं ने वोट विकास, सुरक्षा, रोजगार व महंगाई सरीखे मसलों पर डाले। बिजली-पानी समेत बेहतर बुनियादी सुविधाओं को भी मतदाताओं ने तवज्जो दी। इनमें से कुछ मुद्दे भाजपा तो कुछ इंडिया गठबंधन के हैं। राजनीति के जानकारों का मानना है कि वोट में गिरावट का सीधा मतलब है कि सत्ता व विपक्ष को लेकर मतदाता में ज्यादा उत्साह नहीं दिखा। ऐसे में स्वाभाविक है कि चिलचिलाती गर्मी में दल विशेष से राजनीतिक प्रतिबद्धता न रखने वाले वोटरों ने घर बैठना ठीक समझा। 

एक जून को अमर उजाला App और amarujala.com पर देखें सभी एग्जिट पोल
Amar Ujala Mobile App और amarujala.com  पर सभी एजेंसियों के एग्जिट पोल एक जगह मिलेंगे। जैसे ही अलग-अलग चैनलों और एजेंसियों के एग्जिट पोल आने शुरू होंगे उन सभी को उसी वक्त आप अमर उजाला पर देख सकेंगे। 

सभी एग्जिट पोल का औसत यानी पोल ऑफ पोल्स में कहां किसकी सरकार बन सकती है। ये भी हम आपको बताएंगे। चुनाव के दौरान आने वाले ओपिनियन पोल से चुनाव बाद के एग्जिट पोल कितने बदले। किन राज्यों में किसे कितनी सीटें मिल सकती हैं। कहां मौजूदा सरकार पर लोग फिर से भरोसा जता सकते हैं। कहां सत्ता परिवर्तन हो सकता है? ये सब आपको Amar Ujala Mobile App और amarujala.com पर मिलेगा।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed