फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi ›   Delhi NCR News ›   Lok Sabha Election 2024 Barber Who Trimmed Rahul Gandhi Beard Refuse To Talk About Vote For Congress

Rahul Gandhi: राहुल की दाढ़ी बनाने वाला बोला- बचपन से कांग्रेसी पर वोट की बात नहीं करें; वीडियो हो रहा वायरल

Thu, 16 May 2024 11:11 AM IST
शाहरुख खान अमर उजाला नेटवर्क, नई दिल्ली
अमर उजाला नेटवर्क, नई दिल्ली Published by: शाहरुख खान Updated Thu, 16 May 2024 11:11 AM IST
विज्ञापन
Lok Sabha Election 2024 Barber Who Trimmed Rahul Gandhi Beard Refuse To Talk About Vote For Congress
Rahul Gandhi - फोटो : PTI
राहुल गांधी की लोकसभा सीट रायबरेली में उनकी हजामत बनाने वाले एक नाई का ‘मोये-मोये मूमेंट’ वाला वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है। इस रील में उनका नाई खुद को बचपन से कांग्रेसी बताता है। 
विज्ञापन


यह भी दावा करता है कि वह कांग्रेस का समर्थक है। लेकिन, जब उससे पूछा जाता है कि क्या वह राहुल को वोट देगा तो वह मुंह फेरते हुए कहता है वोट की बात अभी न करिये। इसके बाद स्क्रीन पर राहुल गांधी का चेहरा आता है और संगीत के साथ ऊपर मोये मोये लिखा दिखाई देता है।
विज्ञापन


रील में स्क्रीन को दो हिस्सों में बांटकर ‘प्रोपगेंडा’ और ‘रिएलिटी’ दो हिस्सों में दिखाया गया है। प्रोपगेंडा में राहुल हजामत बनवाते हुए नाई से बात कर रहे हैं और उन्हें भारत न्याय यात्रा के बारे में बताते हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन


बाद में पार्टी का गारंटी कार्ड देते हैं और फोटो खिंचवाते हैं। दूसरे, रिएलिटी वाले हिस्से में पत्रकार उस नाई से सवाल करता है जिसके जवाब में वह खुद को कांग्रेसी तो बताता है लेकिन वोट डालने के सवाल पर मुंह फेर लेता है। 

राहुल बोले, अब जल्द करूंगा शादी
कांग्रेस के पूर्व राष्ट्रीय अध्यक्ष राहुल गांधी ने सोमवार को बहन प्रियंका के साथ पहली बार संयुक्त रूप से जनसभा को संबोधित किया। इस दौरान जनता ने उनसे जानना चाहा कि शादी कब करेंगे...। शोर के बीच वह कुछ सुन नहीं पाए तो बहन प्रियंका ने बताया कि लोग पूछ रहे हैं कि शादी कब करोगे। इस पर राहुल हंस पड़े और बोले कि जल्द शादी कर लूंगा। मां सोनिया गांधी के राज्यसभा में निर्वाचित होने के बाद राहुल गांधी रायबरेली संसदीय क्षेत्र से लोकसभा का चुनाव लड़ रहे हैं।

सोमवार को महराजगंज कस्बा स्थित मेला मैदान में राहुल ने जनसभा को संबोधित किया। बहन प्रियंका ने भी भाई के साथ मंच साझा किया। भाषण के बाद जैसे ही राहुल आगे बढ़े, वैसे ही सामने बैठे लोगों ने सवाल करना शुरू कर दिया कि राहुल भइया शादी कब करोगे। राहुल के समझ में कुछ नहीं आया तो उन्होंने बहन से पूछा ये लोग क्या कह रहे हैं? इस पर प्रियंका ने बताया कि लोग पूछ रहे हैं कि आप शादी कब करोगे। इस पर राहुल बोले कि अब जल्द शादी करनी ही पड़ेगी।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed