फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi ›   Delhi NCR News ›   Lok sabha election 2019: mayawati visit faridabad for election 2019

कांग्रेस और भाजपा के शासन में नहीं हुआ गरीबों का उत्थान : मायावती

Tue, 30 Apr 2019 06:47 PM IST
vivek shukla न्यूज डेस्क, अमर उजाला, फरीदाबाद
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, फरीदाबाद Published by: vivek shukla Updated Tue, 30 Apr 2019 06:47 PM IST
विज्ञापन
Lok sabha election 2019: mayawati visit faridabad for election 2019
mayawati

विज्ञापन

बसपा सुप्रीमो मायावती ने कहा कि सत्ताधारी दल की नाटकबाजी अब काम नहीं आने वाली और न ही चौकीदारी की नई नाटकबाजी भाजपा को बचा पाएगी। चाहे छोटे-बड़े सभी चौकीदार भी क्यों न ताकत लगा लें। भाजपा सरकार को नहीं बचा पाएंगे। उन्होंने कांग्रेस पर भी निशाना साधते हुए कहा कि यदि वंचितों के लिए कांग्रेस काम करती तो अन्य दलों का गठन नहीं होता। वह सोमवार को हुडा मैदान में लोकतंत्र सुरक्षा पार्टी और बसपा गठबंधन की रैली को संबोधित कर रही थीं। 

रैली में बसपा सुप्रीमो ने भाजपा पर पूंजीवादी, संकीर्ण, आरएसएसवादी व जातिवादी होने का आरोप भी लगाया। कहा कि अब देश की जनता भाजपा को समझ गई है। उन्होंने कहा कि भीड़ देखकर लगता है कि नमो-नमो वालों की छुट्टी होने वाली है और हाथी आने वाला है। भाजपा सरकार ने बिना तैयारी के जीएसटी व नोटबंदी लागू करके आमजन को आर्थिक रूप से तोड़ दिया। सभी राजनीतिक दल चुनावी घोषणा पत्र जारी करते हैं, लेकिन भाजपा ने एक चौथाई भी काम नहीं किया। हम घोषणा पत्र जारी नहीं करते बल्कि काम करके दिखाते हैं। रैली के दौरान उन्होंने लोगों से लोसुपा-बसपा के साझे उम्मीदवार भिवानी-महेंद्रगढ़ सीट से रमेश राव पायलेट के अलावा हिसार और सिरसा के प्रत्याशियों के पक्ष में भी मतदान की अपील की।
विज्ञापन

 
कांग्रेस की गलत नीतियों और गलत कार्यप्रणाली के कारण बनानी पड़ी बसपा
मायावती ने कहा कि अंग्रेजों के जाने के बाद कांग्रेस लंबे समय तक सत्ता पर काबिज रही, लेकिन गलत नीतियों के कारण उसे सत्ता से बाहर होना पड़ा। न गरीबी दूर की न बेरोजगारी। बाबा साहेब डॉ. आंबेडकर के दिए अधिकारों से भी लोगों को वंचित रखा। कांग्रेस ने पिछड़े, आदिवासियों व अनुसूचित जाति तथा अल्पसंख्यकों के हक दिलाने में जानबूझकर कोताही बरती। कांग्रेस पार्टी सही हिसाब से चलती तो अन्य पार्टियों का गठन नहीं होता। 
विज्ञापन
विज्ञापन


राजकुमार सैनी ने पूर्व सीएम भूपेंद्र सिंह हुड्डा पर निशाना साधा
रैली में लोसुपा सुप्रीमो एवं निवर्तमान सांसद राजकुमार सैनी ने पूर्व सीएम भूपेंद्र सिंह हुड्डा पर निशाना साधा और कहा कि इन्होंने युवाओं को रोजगार देने की बजाए सड़कों पर उतरने के लिए मजबूर कर दिया। जो आरक्षण सुप्रीम कोर्ट ने रद्द कर दिया था। उसकी अवहेलना की। भिवानी-महेंद्रगढ़ लोकसभा प्रत्याशी रमेश राव ने कहा कि वे दक्षिणी हरियाणा पर विगत से लगे आ रहे पिछड़ेपन के दाग को धोना चाहते हैं। आज तक किसी भी सरकार ने इस क्षेत्र का विकास नहीं करवाया। उनकी सरकार आने पर वे दक्षिण हरियाणा के विकास में कोई कोर कसर नहीं छोड़ेंगे। इस दौरान सिरसा के प्रत्याशी जनक राज अठवाल, हिसार से प्रत्याशी सुरेंद्र शर्मा ने भी रैली को संबोधित किया। इस मौके पर लोसुपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष श्रीपाल सैनी, बसपा प्रदेशध्यक्ष प्रकाश भारती, डॉ. सतीश यादव, धर्मबीर सिंह छोक्कर, आकाश आनंद, गीताजंलि शर्मा, नरेंद्र प्रजापति, किशन लाल पांचाल व लालचंद जांगड़ा आदि मौजूद थे।

 
42 डिग्री तापमान में लोग करते रहे इंतजार
रैली का समय सुबह 10 बजे निर्धारित किया गया था। 42 डिग्री तापमान में लोग घंटों इंतजार करते रहे। बसपा सुप्रीमो 01:59 पर भिवानी पहुंचीं। 02:02 पर भाषण शुरू किया। 23 मिनट तक भाषण दिया। 02:32 पर वे रवाना हुईं।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed