फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi ›   Delhi NCR News ›   Lok Sabha Chunav Result 2019: BJP got First position on 65 assembly seats, second on fifth in Delhi

दिल्ली: 65 विधानसभा सीटों पर भाजपा पहले और पांच पर दूसरे स्थान पर रही

Sat, 25 May 2019 05:37 AM IST
देव कश्यप संतोष कुमार, अमर उजाला, नई दिल्ली
संतोष कुमार, अमर उजाला, नई दिल्ली Published by: देव कश्यप Updated Sat, 25 May 2019 05:37 AM IST
विज्ञापन
Lok Sabha Chunav Result 2019: BJP got First position on 65 assembly seats, second on fifth in Delhi
लाइट से सजाया गया भाजपा का मुख्यालय - फोटो : अमर उजाला

लोकसभा चुनाव में हुए मतदान के पैटर्न को अनुसार अगर दिल्लीवासी विधानसभा में भी वोट करें तो दिल्ली की सत्ता पर काबिज आम आदमी पार्टी (आप) का खाता खुलना संभव नहीं होगा। वहीं, कांग्रेस के पास सिर्फ पांच विधायक होंगे। विधानसभा में भाजपा की स्थिति वैसी ही होगी जैसी 2015 विधानसभा चुनाव में आप की थी। 

विज्ञापन


चुनाव आयोग ने शुक्रवार को विधानसभा के हिसाब से तीनों दलों को मिले मतों के आंकड़े जारी किए हैं। इसमें भाजपा अपने प्रतिद्वंदियों कांग्रेस व आप से बहुत आगे नजर आ रही है। दिल्ली के 70 सीटों में से 65 सीटों पर भाजपा की बढ़त है। इसमें चार लोकसभा क्षेत्रों में आने वाली सभी विधान सभाएं भाजपा के खाते में जा रही हैं। वहीं, तीन अन्य लोकसभा क्षेत्रों में भी भाजपा का प्रदर्शन बेहतरीन है। चांदनी चौक लोकसभा की सात विधान सभा सीटों पर भाजपा की बढ़त है, जबकि पूर्वी व उत्तर पूर्वी दिल्ली की 9-9 सीटों पर पार्टी आगे है।
विज्ञापन


दूसरी तरफ कांग्रेस पांच सीटों पर भाजपा व आप से आगे है। इसमें मटिया महल, बल्ली मारान, सीलमपुर, ओखला व चांदनी चौक विधान सभाएं हैं। कांग्रेस 42 सीटों पर नंबर दो व 23 सीटों पर नंबर पर है। वहीं, आप किसी भी सीट पर लीड नहीं ले रही है। आप 47 सीटों पर नंबर तीन व 23 सीटों पर नंबर दो पर है। खास बात यह कि आधी से ज्यादा सीटों पर कांग्रेस व आप को मिले वोट भाजपा से कम हैं। ऐसे में अगर कांग्रेस व आप के बीच गठबंधन भी होता है और दिल्लीवालों के मूड में बदलाव नहीं आता तो भी भाजपा की दोनों पर बढ़त रहेगी। 

विज्ञापन
विज्ञापन

हालांकि, जानकार मानते हैं कि विधानसभा चुनाव के मसले अमूमन लोक सभा चुनाव जैसे नहीं रहते। ऐसे में हूबहू परिणाम दुहराने की संभावना कम रहती है। 2015 के दिल्ली विधानसभा चुनाव इसका माकूल उदाहरण है, जिसमें नंबर दो पर रही आप ने क्लीन स्विप करते हुए 67 सीटें जीती थी। लेकिन इस बार आप के लिए माहौल 2014 जैसा अनुकूल नहीं है। फिर भी, जनवरी-फरवरी 2020 में होने वाले विधान सभा तक सियासी हालात में बदलाव की ज्यादा उम्मीद नहीं है। तीसरे नंबर पर खिसकी आप के लिए दुबारा पैर जमाना आसान नहीं है।

2014 लोक सभा चुनाव में तीनों दलों को मिले वोट
भाजपा        46.4
आप        32.9
कांग्रेस        15.1

2015 विधान सभा में तीनों दलों को मिले वोट
आप        54.3
भाजपा        32.3
कांग्रेस        9.7

2019 लोक सभा चुनाव में तीनों दलों को मिले वोट
भाजपा        56.6
कांग्रेस        22.5
आप        18.1

(नोट: सभी आंकड़े प्रतिशत में)

विधानसभा के हिसाब से तीनों दलों को लोकसभा में पड़े वोट
पार्टी         पहला        दूसरा        तीसरा
भाजपा        65        5                   -
कांग्रेस        5        42                   23
आप           0        23                   47
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed