फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi ›   Delhi NCR News ›   Lok Sabha Chunav 2019: Women will be responsible for Pink booth, Delhi Election

दिल्ली: महिलाओं पर होगा पिंक बूथ का जिम्मा, 17 में से 10 विशेष बूथ पूर्वी दिल्ली में होंगे

Thu, 09 May 2019 06:20 AM IST
देव कश्यप न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली Published by: देव कश्यप Updated Thu, 09 May 2019 06:20 AM IST
विज्ञापन
Lok Sabha Chunav 2019: Women will be responsible for Pink booth, Delhi Election
प्रतीकात्मक तस्वीर

दिल्ली की सात संसदीय सीटों पर होने वाले मतदान के दौरान बूथ के इर्द-गिर्द गुलाबी रंग का खास प्रभाव दिखेगा। लोकसभा चुनाव के लिए दिल्ली में 17 ऑल वूमेन पोलिंग बूथ (पिंक बूथ) बनाए जा रहे हैं। इन बूथों पर नियुक्त अधिकारी, कर्मचारियों सहित चुनावी प्रक्रिया की देखरेख महिलाओं के जिम्मे होगी। पूर्वी दिल्ली में ऐसे सर्वाधिक 10 बूथ होंगे। इन बूथों पर गर्भवती महिला, दिव्यांग मतदाताओं के लिए खास सुविधाएं होंगी।

विज्ञापन


लोकसभा चुनाव में दिल्ली की सात संसदीय सीटों पर मतदान के दिन 12 मई को ऑल वूमेन बूथ पर 16 हजार से अधिक मतदाताओं को वोटिंग का मौका मिलेगा। किसी भी तरह की जानकारी, सुरक्षा की देखरेख की भी जिम्मेदारी महिला कर्मियों पर रहेगी। महिलाओं की कार्यक्षमता और सशक्तीकरण के मद्देेनजर पिंक बूथ की दिशा में पहल की गई है।
विज्ञापन


गर्भवती महिलाओं के लिए विशेष सुविधा
सभी वर्ग के मतदाताओं को मतदान केंद्रों तक पहुंचाने और मताधिकार का प्रयोग करने से कोई पीछे न रह जाए, इस लिहाज से पिंक बूथ पर गर्भवती महिलाओं के लिए विशेष सुविधा होगी, ताकि वोटिंग के दौरान गर्मी में उन्हें किसी तरह की परेशानी न हो।
विज्ञापन
विज्ञापन


यहां होंगे बूथ
चांदनी चौक में मॉडल टाउन, मटिया महल, उत्तर पूर्व के सीलमपुर, जबकि पूर्वी दिल्ली संसदीय क्षेत्र के तहत जंगपुरा, ओखला, त्रिलोकपुरी, कोंडली, पटपड़गंज, लक्ष्मी नगर, विश्वास नगर, कृष्णा नगर, गांधी नगर और शाहदरा विधानसभा क्षेत्रों में विशेष बूथ बनाए जाएंगे। नई दिल्ली, उत्तर-पश्चिमी, पश्चिम और दक्षिण दिल्ली संसदीय सीट पर ऐसे एक-एक बूथ होंगे।

प्रत्येक विधानसभा में दो-दो सखी बूथ बनाए गए 

लोकसभा चुनाव में इस बार पिंक बूथ (सखी बूथ) की ऐतिहासिक शुरूआत की गई है। गुरुग्राम जिले की प्रत्येक विधानसभा में 2-2 सखी बूथ बनाए गए हैं, जहां पर पूरा स्टाफ महिलाकर्मियों का होगा।   

जिला निर्वाचन अधिकारी एवं उपायुक्त अमित खत्री ने बताया कि पटौदी विधानसभा क्षेत्र में बूथ नंबर-90 व 132 को सखी बूथ बनाया गया है। बूथ नंबर-90 पटौदी के सामुदायिक केन्द्र के दाएं कक्ष व बूथ नंबर-132 राजकीय वरिष्ठ माध्यमिक विद्यालय मानेसर के दाएं कक्ष में बनाया गया है। उन्होंने बताया कि बादशाहपुर विधानसभा क्षेत्र में बूथ नंबर-234 व 260 को सखी बूथ बनाया गया है।

बूथ नंबर-234 राजकीय प्राइमरी स्कूल सेक्टर-15 पार्ट-1 के दाएं कक्ष व बूथ नंबर-260 सामुदायिक भवन सेक्टर-47 के दाएं कक्ष में बनाया गया है। इसी प्रकार, गुडग़ांव विधानसभा क्षेत्र में बूथ नंबर-62 व 71 सखी बूथ बनाए गए हैं। बूथ नंबर-62 डीएवी पब्लिक स्कूल सेक्टर-14 के दाएं व बूथ नंबर-71 राजकीय द्रोणाचार्य महाविद्यालय गुरुग्राम के दाएं कक्ष में होगा। सोहना विधानसभा क्षेत्र में बूथ नंबर- 96 व 100 सखी बूथ हैं। बूथ नंबर-96 सैनी धर्मशाला सोहना के बाएं कक्ष व बूथ नंबर-100 राजकीय वरिष्ठ माध्यमिक बाल विद्यालय सोहना के दाएं कक्ष में बनाया गया है। 

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed