फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi ›   Delhi NCR News ›   Lok Sabha Chunav 2019: Sheila Dixit Says Bjp Surrender in Front of Congress in Delhi Election

मतदान करीब आते ही कांग्रेस के सामने घुटने टेक देगी भाजपा व आप : शीला

Sun, 05 May 2019 05:36 AM IST
देव कश्यप न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली Published by: देव कश्यप Updated Sun, 05 May 2019 05:36 AM IST
विज्ञापन
Lok Sabha Chunav 2019: Sheila Dixit Says Bjp Surrender in Front of Congress in Delhi Election

मतदान का दिन पास आते-आते भाजपा और आम आदमी पार्टी कांग्रेस के आगे घुटने टेक देगी। यह दावा है पूर्व मुख्यमंत्री और कांग्रेस की प्रदेश अध्यक्ष शीला दीक्षित का। शनिवार को वह प्रदेश कार्यालय में अन्य दलों के नेताओं के कांग्रेस में शामिल होने का स्वागत कर रही थीं। 

विज्ञापन


शनिवार को घोंडा विधानसभा से भाजपा के टिकट पर चुनाव लड़ चुके बीडी शर्मा, पूर्वांचल गण परिषद के अध्यक्ष निर्मल पाठक समेत कई कार्यकर्ता कांग्रेस पार्टी में शामिल हो गए। वहीं रिपब्लिकन सेना की दिल्ली इकाई के अध्यक्ष राकेश प्रजापति ने समर्थकों के साथ कांग्रेस पार्टी को समर्थन देने की घोषणा की।
विज्ञापन


इस अवसर पर शीला दीक्षित ने कहा कि कांग्रेस अध्यक्ष राहुल गांधी के संदेश से प्रभावित होकर हर पार्टी के नेता कांग्रेस में शामिल हो रहे हैं। इससे भाजपा व आम आदमी पार्टी का भ्रम टूट रहा है। मौके पर सर्वोदय प्रभात पार्टी के उत्तर पूर्वी संसदीय क्षेत्र के प्रत्याशी पीके राघव ने भी कांग्रेस को समर्थन देने की घोषणा की। 

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed