फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi ›   Delhi NCR News ›   Lok Sabha Chunav 2019 Result: Gautam budh nagar lok sabha, Phool mandi Prepared for counting votes

मतगणना के लिए फूल मंडी तैयार, सुरक्षा पुख्ता, वीवीपैट की गिनती के लिए अलग बनाया गया काउंटर

Thu, 23 May 2019 04:48 AM IST
देव कश्यप न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नोएडा
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नोएडा Published by: देव कश्यप Updated Thu, 23 May 2019 04:48 AM IST
विज्ञापन
Lok Sabha Chunav 2019 Result: Gautam budh nagar lok sabha, Phool mandi Prepared for counting votes
फूल मंडी में होने वाली मतगणना के लिए पहुंचे पुलिसकर्मी - फोटो : अमर उजाला

गौतमबुद्घनगर लोकसभा क्षेत्र सीट के लिए सुबह आठ बजे से फेज टू स्थित फूल मंडी मतगणना केंद्र पर वोटों की गिनती शुरू होगी। इसके लिए प्रशासन व पुलिस की तैयारियां पूरी कर ली गई हैं। सुरक्षा का पुख्ता प्रबंध किया गया है। बुधवार को चुनाव आयोग के पर्यवेक्षक की उपस्थिति में डीएम व एसएसपी ने मतगणना केंद्र पर व्यवस्थाओं को अंतिम रूप दिया। सुरक्षा के लिए लगाए गए लगभग एक हजार से अधिक पुलिसकर्मियों को ड्यूटी की जानकारी दी गई। तीन विधानसभा नोएडा, दादरी व जेवर की गिनती फूलमंडी में होगी। इसके लिए तीनों विधानसभा के लिए अलग-अलग मतगणना केंद्र बनाया गया है। तीनों विधानसभा में 14-14 टेबल पर मतगणना होगी। वहीं, वीवीपैट की गिनती के लिए एक अलग काउंटर बनाया गया है। यहां चुनाव आयोग के निर्देशों के मुताबिक वीवीपैट की गिनती होगी।

विज्ञापन


नोएडा विधानसभा में 43 राउंड की गिनती
जिला सूचना विभाग के मुताबिक नोएडा विधानसभा क्षेत्र की कुल 43 राउंड की गिनती होगी। वहीं दादरी विधानसभा में 39 और जेवर विधानसभा में 29 राउंड की गणना होगी। इससे पहले पोस्टल बैलेट की गिनती की जाएगी। पोस्टल बैलेट की गिनती के लिए अलग से एक काउंटर बनाया गया है। पोस्टल बैलेट की गिनती के बाद ही ईवीएम खोले जाएंगे।
विज्ञापन


ऐसे होगी हर टेबल पर गिनती
तीनों विधानसभा क्षेत्र की मतगणना के लिए 14-14 टेबल लगाए गए हैं। एक टेबल पर मतगणना सुपरवाइजर, मतगणना सहायक और माइक्रो ऑब्जर्बर खड़े होंगे। उनके सामने दूसरी तरफ राजनीतिक दलों के प्रतिनिधि रहेंगे। ईवीएम के खोलने से लेकर वोटों की गिनती को मतगणना सुपरवाइजर राजनीतिक दलों के प्रतिनिधि को दिखाएंगे। इसके बाद इसकी सूचना एआरओ (असिस्टेंट रिटर्निंग ऑफिसर) देंगे। एआरओ इस डाटा को कंप्यूटर में सेव कराएंगे। इसके बाद इसकी सूचना चुनाव आयोग के आदेश के बाद जारी किया जाएगा।

विज्ञापन
विज्ञापन

ईवीएम लाने के लिए डेडिकेटेड लेन

फूल मंडी स्थित वज्र गृह से ईवीएम को मतगणना केंद्र तक लाया जाएगा। इसके लिए वज्र गृह से मतगणना केंद्र तक एक डेडिकेटेड लेन बनाई गई है। भारी सुरक्षा के बीच ईवीएम को वहां पहुंचाया जाएगा। 

तीन स्तरीय सुरक्षा में एक हजार जवान
शांतिपूर्ण मतगणना कराने के लिए फूलमंडी में त्रिस्तरीय सुरक्षा घेरा बनाया गया है। इसमें करीब एक हजार से अधिक पुलिसकर्मी तैनात किए गए हैं। पहला घेरा फूलमंडी के बाहर होगा जो फूलमंडी के पास किसी को भी मतगणना के दौरान आने से रोकेगा। केवल जिनके पास जिला प्रशासन का पास होगा। उन्हें आने की अनुमति होगी। दूसरा घेरा फूल मंडी के अंदर होगा। वहीं, तीसरा घेरा मतगणना केंद्र के अंदर होगा। मतगणना केंद्र के अंदर जाने वाले किसी भी पुलिसकर्मी को मोबाइल लेकर नहीं जाने दिया जाएगा।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed