फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi ›   Delhi NCR News ›   Lok Sabha Chunav 2019 Result: Delhi Lok sabha, 164 Candidates Future decide today

164 प्रत्याशियों के भाग्य का फैसला आज, 500 सीसीटीवी कैमरों से होगी मतगणना केंद्रों की निगरानी 

Thu, 23 May 2019 05:34 AM IST
देव कश्यप न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली Published by: देव कश्यप Updated Thu, 23 May 2019 05:34 AM IST
विज्ञापन
Lok Sabha Chunav 2019 Result: Delhi Lok sabha, 164 Candidates Future decide today
 इंटीग्रेटेड इंस्टीट्यूट ऑफ टेक्रोलॉजी, सेक्टर-9, द्वारका मतगणना केंद्र पर तैनात पुलिसकर्मी - फोटो : अमर उजाला

दिल्ली के सातों सीटों पर मैदान में उतरे 164 उम्मीदवारों के भविष्य का फैसला आज होगा। मतगणना के दौरान 500 से अधिक सीसीटीवी कैमरों की निगाहें ईवीएम पर टिकी होंगी। एक मतदान केंद्र पर औसतन 70-80 सीसीटीवी कैमरे लगाए जाएंगे ताकि ईवीएम और वीवीपैट सहित तमाम मत पत्रों की केंद्र के अंदर और बाहर निगरानी रखी जा सके। मतदान के दौरान दिल्ली की सातों सीटों पर करीब 84 लाख वोट डाले गए। 

विज्ञापन


लोकसभा चुनाव में दिल्ली की सात संसदीय सीटों पर डाले गए मतों की गिनती की शुरुआत के एक से डेढ़ घंटे में रुझान सामने आने लगेंगे। अलग अलग चरणों में होने मतों की गिनती के बाद वीवीपैट की पर्चियों की भी गिनती होंगी। सभी सात मतदान केंद्रों पर तीन स्तरीय सुरक्षा में मतों की गिनती की शुरुआत सुबह 8 बजे से होगी। 
विज्ञापन

मतगणना के दौरान सभी मतदान केंद्रों पर दिल्ली पुलिस, पैरा मिलिट्री के अलावा सीसीटीवी की निगरानी रहेगी। मतदान केंद्रों पर मीडिया सेंटर बनाए जाएंगे तो दूसरी तरफ राजनीतिक पार्टियों के प्रतिनिधियों सहित मतगणना में कुल करीब 4000 कर्मी और अधिकारी मौजूद रहेंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन


पहले पोस्टल बैलेट की भी होगी गिनती
मतगणना शुरू होने से पहले मिलने वाले तमाम पोस्टल बैलेट की गिनती होगी। दिल्ली चुनाव में करीब 10 हजार सर्विस वोटर हैं, जिनमें चुनाव ड्यूटी में तैनात अधिकारियों-कर्मियों के अलावा सैन्य कर्मियों के मत शामिल हैं। 

सात संसदीय सीटों के मतगणना केंद्र

संसदीय क्षेत्र    मतगणना केंद्र 
चांदनी चौक    एसकेवी, भारत नगर
उत्तर पूर्वी    आईटीआई, नंद नगरी
पूर्वी दिल्ली    बैडमिंटन कोर्ट, सीडब्ल्यूजी विलेज, स्पोर्ट्स कॉम्पलेक्स  
नई दिल्ली    एनपी बंगाली गर्ल्स सीनियर सेकेंडरी स्कूल, गोल मार्केट 
उत्तर पश्चिमी    डीटीयू, शाहबाद दौलतपुर
पश्चिमी दिल्ली    इंटीग्रेटेड इंस्टीट्यूट ऑफ टेक्रोलॉजी, सेक्टर-9, द्वारका
दक्षिण दिल्ली    जीजीबाई आईटीआई फॉर वुमेन, अगस्त क्रांति मार्ग, सीरीफोर्ट 

सुरक्षा के पुख्ता इंतजाम 
दिल्ली में बनाए गए सातों मतगणना केंद्रों की सुरक्षा के लिए दिल्ली पुलिस ने पुख्ता इंतजाम किए हैं। इन केंद्रों की सुरक्षा के लिए केंद्रीय सशस्त्र सुरक्षा बल, दिल्ली सशस्त्र पुलिस बल और स्थानीय पुुलिस कर्मियों की तैनाती की गई है। इस बीच लोगों की भारी भीड़ पर नियंत्रण रखने के लिए विशेष पीसीआर और स्पेशल पुलिस कर्मियों की तैनाती रहेगी। इस बीच ईवीएम स्ट्रांग रूम भी कड़ी सुरक्षा निगरानी में रहेंगे। इस बीच सुरक्षा को तीन परतों में बांटा गया है। मतगणना केंद्र के अंदर सीआरपीएफ, बीच की परत में दिल्ली पुलिस के जवान और केन्द्रों के बाहर स्थानीय पुलिस बल का पहरा रहेगा।  प्रत्येक मतगणना केंद्र पर एक हजार दिल्ली पुलिस के जवान, एक सीएपीएफ की एक कंपनी और दिल्ली सशस्त्र बल की एक कंपनी तैनात रहेगी। 

25 जगहों पर स्क्रीन पर प्रदर्शित होंगे परिणाम 
लोकसभा चुनाव के मतगणना के दौरान पार्टियों के रुझान और दिल्ली समेत देश भर के सभी राज्यों के चुनाव परिणाम राजधानी के चार भवनों पर लगे बड़े स्क्रीन पर प्रदर्शित होंगे। इसके आलावा दिल्लीवासियों को चुनाव परिणामों के पल पल की जानकारी देने के लिए कुल 25 बड़े स्क्रीन लगाए जाएंगे। मुख्य निर्वाचन अधिकारी ने बताया कि भवनों पर प्रदर्शित स्क्रीन पर दिल्ली की सभी संसदीय क्षेत्रों के चुनाव परिणाम भी प्रदर्शित होंगे। चुनाव परिणाम चुनाव आयोग की वेबसाइट पर भी देखे जा सकते हैं। इसके अलावा चुनाव आयोग के मोबाइल ऐप वोटर हेल्पलाइन पर भी चुनाव परिणाम उपलब्ध होंगे।  एनडीएमसी के सभी फ्लोर पर एक-एक स्क्रीन लगाया जाएगा जबकि खान मार्केट में एक, खान मार्केट में दो जबकि एनडीएमसी के मेन गेट पर भी एक स्क्रीन पर चुनाव परिणाम प्रदर्शित किए जाएंगे। सिविक सेंटर के गेट नंबर--तीन के पास, ईडीएमसी की मेन बिल्डिंग पर एक स्क्रीन सहित मुख्य निर्वाचन अधिकारी, मुख्यालय के मीडिया ब्लॉक और मेन गेट पर एक एक स्क्रीन लगाए जाएंगे। ब्यूरो 

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed