{"_id":"5cdb6106bdec2207315b5dc4","slug":"lok-sabha-chunav-2019-more-voting-on-model-pink-booth-better-facilities-available-delhi-election","type":"story","status":"publish","title_hn":"मॉडल-पिंक बूथ पर डाले गए ज्यादा वोट, मुहैया कराई गईं थीं बेहतर सुविधाएं","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
मॉडल-पिंक बूथ पर डाले गए ज्यादा वोट, मुहैया कराई गईं थीं बेहतर सुविधाएं
Wed, 15 May 2019 06:14 AM IST
देव कश्यप
सर्वेश कुमार, अमर उजाला, नई दिल्ली
सर्वेश कुमार, अमर उजाला, नई दिल्ली
Published by: देव कश्यप
Updated Wed, 15 May 2019 06:14 AM IST
विज्ञापन
Lok Sabha Election 2019
लोकसभा चुनाव में दिल्ली की सात संसदीय सीटों पर सामान्य बूथ की तुलना में मॉडल और पिंक बूथों पर अधिक मतदाताओं ने वोट किया। यहां पहुंचने वाले अलग-अलग वर्ग के मतदाताओं को गुलदस्ता भेंट किया गया, तो कहीं मतदाताओं के स्केच तैयार किए गए, ताकि उन्हें ऐसे मतदान केंद्रों पर वोटिंग के लिए प्रोत्साहित किया जा सके।
विज्ञापन
अधिकारियों के मुताबिक, दोनों तरह के बूथों पर बेहतर सुविधाएं मुहैया कराई गई थीं। इससे मतदान की प्रतिशतता सामान्य की अपेक्षा अधिक रही। रविवार को हुए मतदान के लिए दिल्ली की सात सीटों पर कुल 13819 बूथ बनाए गए थे। इनमें 413 मॉडल बूथ थे, जबकि 17 पिंक बूथ बनाए गए थे।
विज्ञापन
दिल्ली की 13819 बूथों पर मतदान प्रतिशत
सामान्य बूथ
महिलाएं 60
पुरुष 60.69
अन्य 26.16
कुल मतदान 60.37
पिंक बूथ
पुरुष मतदाता 63.06
महिला मतदाता 61.37
अन्य 00.00
ओवरऑल 62.25
मॉडल बूथ
पुरुष मतदाता 61.85
महिला मतदाता 61.19
अन्य 4.55
कुल मतदान 61.54