{"_id":"5cd03fc4bdec22072841fc39","slug":"lok-sabha-chunav-2019-kejriwal-slams-bjp-over-his-mla-defection","type":"story","status":"publish","title_hn":"आप विधायक के पार्टी बदलने पर भड़के केजरीवाल का आरोप- भाजपा राफेल घोटाले के पैसे से खरीद रही विधायक","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
आप विधायक के पार्टी बदलने पर भड़के केजरीवाल का आरोप- भाजपा राफेल घोटाले के पैसे से खरीद रही विधायक
Mon, 06 May 2019 07:39 PM IST
Trainee Trainee
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
Published by: Trainee Trainee
Updated Mon, 06 May 2019 07:39 PM IST
विज्ञापन
kejriwal
- फोटो : PTI
बिजवासन के विधायक कर्नल देवेंद्र सहरावत के भाजपा में जाने पर भड़के मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल ने आरोप लगाया है कि राफेल दलाली से जुटाई गई रकम का इस्तेमाल भाजपा विपक्षी दलों के विधायकों को खरीदने में कर रही है।
विज्ञापन
केजरीवाल ने कहा कि प्रधामंत्री खुद पश्चिम बंगाल में टीएमसी विधायकों को खरीदने की बात कर रहे हैं। उनकी पार्टी दिल्ली में आप विधायकों को खरीद रही है। केजरीवाल ने पूछा कि प्रधानमंत्री खुद बताएं कि वे आप के कितने विधायकों को खरीद रहे हैं।
विज्ञापन
उधर, आप प्रवक्ता सौरभ भारद्वाज ने कहा कि देवेंद्र सहरावत के जाने से पार्टी पर कोई फर्क नहीं पड़ेगा। वह दो साल पहले से ही पार्टी विरोधी गतिविधियों में शामिल हैं। इसी वजह से उन पर अनुशासनात्मक कार्रवाई की गई थी।
विज्ञापन
उसी वक्त से वे पार्टी की गतिविधियों से बाहर थे। भाजपा को लगता है कि सहरावत के जाने से आप को कोई नुकसान है तो वह गलतफहमी में हैं। सौरभ ने कहा कि सहरावत ने बिजवासन की जनता से धोखा किया है।
बवाना से वेदप्रकाश का उदाहरण सबके सामने है। भाजपा में जाने वाले नेताओं का क्या हश्र होता है, यह आने वाले चुनाव में टिकट नहीं मिलने के बाद सहरावत को पता चल जाएगा।