गौतम गंभीर का आप को चैलेंज- मेरे खिलाफ आरोप सच साबित हुआ तो सरेआम लगा लूंगा फांसी
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
गंभीर ने ट्वीट कर लिखा है कि मैं अरविंद केजरीवाल और आम आदमी पार्टी को तीसरा चैलेंज दे रहा हूं। अगर मेरे ऊपर लगे आरोप सही साबित होते हैं या उस अभद्र भाषा में लिखे पर्चे से मेरा कुछ भी संबंध हुआ तो मैं खुद को सबके सामने फांसी लगा लूंगा। अगर मैं आरोपी साबित नहीं हुआ तो क्या अरविंद केजरीवाल राजनीति छोड़ देंगे। मंजूर है?
यह भी पढ़ेंः अभद्र पर्चा विवादः गंभीर से बोले सिसोदिया- बदनामी भी हमारी और मानहानि भी हम पर ही
Challenger Number 3 to @ArvindKejriwal and @aap. If he can prove that I have anything to do with this pamphlet filth, then I will hang myself in public. Otherwise @ArvindKejriwal should quit politics. Accepted?
विज्ञापन विज्ञापन— Chowkidar Gautam Gambhir (@GautamGambhir) May 10, 2019
कल कहा था- आरोप साबित हुए तो छोड़ दूंगा चुनाव
उपमुख्यमंत्री मनीष सिसोदिया और पूर्वी दिल्ली से आप प्रत्याशी आतिशी के आरोपों पर भाजपा प्रत्याशी गौतम गंभीर भड़क उठे। उन्होंने कहा कि आप पार्टी ने आरोप सिद्घ कर दिया तो वो चुनाव छोड़ देंगे। अन्यथा आरोप साबित नहीं होने पर आतिशी को चुनाव छोड़ना पड़ेगा।गंभीर ने मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल को चुनौती देते हुए कहा कि वह झूठे सीएम हैं और उनकी पार्टी की गंदी राजनीति दिल्ली वाले देख रहे हैं। पहले दो-दो वोटर कार्ड फिर नामांकन रद्द होने जैसे आरोप लगाकर भी आप को चैन नहीं मिला तो उन्होंने इस तरह का घिनौना आरोप लगाया है।
गंभीर का कहना है कि उनके परिवार में भी पांच महिलाएं हैं। वे कभी भी इस तरह की हरकत करने की सोच भी नहीं सकते। उन्होंने कहा कि राजनीति में वे साफ इच्छा शक्ति के साथ आए हैं। ऐसी ओछी राजनीति वे कभी नहीं कर सकते।
उन्होंने चेतावनी दी है कि इस बार वे मुख्यमंत्री केजरीवाल और आम आदमी पार्टी को बचकर जाने नहीं देंगे। वे केजरीवाल से अदालत में इसका जवाब मांगेंगे। गंभीर ने कहा कि उन पर पर्चे बंटवाने और आतिशी के खिलाफ अपशब्दों का इस्तेमाल करने का आरोप है। उन्होंने इसे गंदी राजनीति बताते हुए कहा कि ये खेल आप और उनके प्रत्याशियों के लिए ही आत्मघाती सिद्ध होगा।
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.