{"_id":"5cc79cd0bdec220756710ce0","slug":"lok-sabha-chunav-2019-arvind-kejriwal-roadshow-will-start-tomorrow-from-east-delhi","type":"story","status":"publish","title_hn":"कल पूर्वी दिल्ली से शुरू होगा केजरीवाल का रोड शो, हर विधानसभा तक पहुंचने की कोशिश","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
कल पूर्वी दिल्ली से शुरू होगा केजरीवाल का रोड शो, हर विधानसभा तक पहुंचने की कोशिश
Tue, 30 Apr 2019 06:24 AM IST
देव कश्यप
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
Published by: देव कश्यप
Updated Tue, 30 Apr 2019 06:24 AM IST
विज्ञापन
अरविंद केजरीवाल
- फोटो : अमर उजाला
आप संयोजक अरविंद केजरीवाल बुधवार से एक बार फिर प्रचार अभियान की कमान संभालेंगे। चुनावी रैलियां करने की जगह आखिरी फेज में उनका फोकस रोड शो पर रहेगा। इस दौरान वह सभी विधानसभाओं तक पहुंचने की कोशिश करेंगे।
विज्ञापन
पार्टी पदाधिकारियों का कहना है कि केजरीवाल के रोड शो का प्लान तैयार किया जा रहा है। एक मई को वह अपने रोड शो की शुरुआत पूर्वी दिल्ली लोक सभा क्षेत्र से करेंगे। तीन मई को वह दुबारा इसी लोक सभा में रहेंगे। दो व चार मई को केजरीवाल उत्तर पूर्वी दिल्ली की सड़कों पर चक्कर लगाएंगे। तीन मई को पूर्वी दिल्ली के साथ नई दिल्ली में भी प्रचार अभियान चलाएंगे।
विज्ञापन
रविंद केजरीवाल के साथ रोड शो में स्थानीय प्रत्याशी, विधायक व संगठन के पदाधिकारी और प्रदेश संयोजक गोपाल राय होंगे। रोजाना पांच से छह विधान सभाओं को कवर करने की योजना है। केजरीवाल का काफिला उन विधान सभाओं में ज्यादा ध्यान रहेगा, जहां आप को वोट बैंक बढने की उम्मीद है। पार्टी पदाधिकारियों का दावा है कि रोड शो के जरिए आप की यह दिखाने की कोशिश होगी कि दिल्ली में मुख्य मुकाबला भाजपा व आप में हैं।
विज्ञापन