{"_id":"5cce2b40bdec22071e6d4c60","slug":"lok-sabha-chunav-2019-amit-shah-comments-on-rahul-gandhi-and-arvind-kejriwal-over-air-strike-on-pak","type":"story","status":"publish","title_hn":"पाक में गिर रहे थे गोले, राहुल एंड केजरीवाल कंपनी के दफ्तर में था मातम : शाह","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
पाक में गिर रहे थे गोले, राहुल एंड केजरीवाल कंपनी के दफ्तर में था मातम : शाह
Sun, 05 May 2019 05:46 AM IST
देव कश्यप
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
Published by: देव कश्यप
Updated Sun, 05 May 2019 05:46 AM IST
विज्ञापन
दिल्ली में इस बार दूसरी जनसभा करने पहुंचे भाजपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष अमित शाह ने कहा कि वे दिल्ली में फिर जनसभा कर मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल के झूठ का पर्दाफाश करेंगे। शनिवार को रोहिणी के जापानी पार्क में आयोजित सभा में उन्होंने चांदनी चौक से प्रत्याशी डॉ. हर्षवर्धन और उत्तर पश्चिम सीट से प्रत्याशी हंसराज हंस के लिए कार्यकर्ताओं से समर्थन मांगा। इस दौरान मंच पर सतपाल महाराज और केंद्रीय मंत्री निर्मला सीतारमण, विजय गोयल भी मौजूद थे।
विज्ञापन
शनिवार को अमित शाह ने कहा कि पुलवामा हमले का बदला लेने के लिए जब भारत ने एयर स्ट्राइक की तो पूरे देश में खुशी थी, लेकिन राहुल बाबा एंड केजरीवाल कंपनी के दफ्तर में मातम था। दोनों के पेट में दर्द हो रहा था। एक पाकिस्तान और दूसरा राहुल बाबा एंड केजरीवाल कंपनी मातम में थे। बाकी पूरे देश में खुशी का माहौल था।
विज्ञापन
उन्होंने कहा कि कांग्रेस और आप पार्टी राष्ट्रद्रोह का कानून हटाना चाहते हैं। जेएनयू में देश के खिलाफ नारेबाजी होती है तो दोनों पार्टियां राष्ट्रद्रोहियों के समर्थन में उतरती हैं। उन्होंने ये भी कहा कि वे जल्द ही अगली जनसभा में सीएम अरविंद केजरीवाल के दावों की पोल खोलेंगे। उन्होंने कहा कि उनके पास दिल्ली के विकास और अरविंद केजरीवाल के झूठे वादों की पूरी सूची है, जिसे वे अगली जनसभा में सबके सामने लाएंगे।
विज्ञापन
उमर अब्दुला के बयान को लेकर अमित शाह ने ये भी कहा कि भाजपा की सरकार बने या नहीं बने, लेकिन कश्मीर को देश से अलग नहीं होने देंगे। अगर सरकार बनती है तो भाजपा पार्टी कश्मीर से अनुच्छेद-370 हटाकर ही रहेंगी। इससे पहले केंद्रीय मंत्री विजय गोयल, सतपाल महाराज, प्रत्याशी डॉ. हर्षवर्धन ने भी सभा को संबोधित करते हुए विपक्षी पार्टियों पर हमला बोला।