{"_id":"5cc02b0bbdec225ebd097a69","slug":"lok-sabha-chunav-2019-aap-candidate-naveen-jaihind-files-nomination-on-last-date","type":"story","status":"publish","title_hn":"नामांकन के अखिरी दिन आप प्रत्याशी नवीन जयहिंद ने भरा पर्चा मनीष सिसोदिया भी रहे उपस्थित","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
नामांकन के अखिरी दिन आप प्रत्याशी नवीन जयहिंद ने भरा पर्चा मनीष सिसोदिया भी रहे उपस्थित
Wed, 24 Apr 2019 03:00 PM IST
Trainee Trainee
अमर उजाला ब्यूरो, फरीदाबाद
अमर उजाला ब्यूरो, फरीदाबाद
Published by: Trainee Trainee
Updated Wed, 24 Apr 2019 03:00 PM IST
विज्ञापन
नामांकन के लिए पहुंचे आप प्रत्याशी नवीन जयहिंद के साथ मनीष सिसोदिया
- फोटो : अमर उजाला
लोकसभा चुनाव के लिए नामांकन के अंतिम दिन आम आदमी पार्टी (आप) और जननायक जनता पार्टी (जजपा) के गठबंधन प्रत्याशी नवीन जयहिंद ने अपना नामांकन दाखिल किया। जयहिंद का नामांकन दाखिल करवाने के लिए दिल्ली के उपमुख्यमंत्री मनीष सिसोदिया, आप के राज्यसभा सदस्य सुशील गुप्ता और जजपा के प्रदेश अध्यक्ष सरदार निशान सिंह भी फरीदाबाद पहुंचे।
विज्ञापन
नामांकन दाखिल करने से पहले टाउन पार्क में जमा हुए पार्टी समर्थकों को संबोधित करते हुए मनीष सिसोदिया ने लोगों को एकजुट होने की अपील करते हुए कहा कि पिछले पांच साल में क्षेत्रवासी माफिया व गुंडाराज झेल रहे हैं।
विज्ञापन
उन्होंने कहा कि पिछले चार साल के दौरान देश में जहां धर्म के नाम पर दंगे हुए हैं, वहीं राजधानी दिल्ली से सटे फरीदाबाद में भी महिलाओं और अल्पसंख्यकों पर अत्याचार बढ़े हैं।
विज्ञापन
सिसोदिया ने कहा कि फरीदाबाद में उनकी लड़ाई दो बाहुबली घरानों के बीच है, जिन्होंने कभी भी आम जनता के हित की बात नहीं की। राज्य सभा सांसद सुशील गुप्ता ने कहा कि यह लड़ाई व्यवस्था परिवर्तन की है। आम आदमी पार्टी ने दिल्ली में शिक्षा व स्वास्थ्य के क्षेत्र में अभूतपूर्व कार्य किए हैं, जबकि भाजपा ने जनता के कार्यों में अड़ंगा लगाने का काम किया है।
इस मौके पर दिल्ली महिला आयोग की अध्यक्षा एवं नवीन जयहिंद की पत्नी स्वाति मालीवाल, दिल्ली के विधायक कमांडो सुरेंद्र, एनडी शर्मा, पूर्व मंत्री हर्ष कुमार, जगदीश नय्यर, अरविंद भारद्वाज के अलावा आप नेता गिरीराज शर्मा, धर्मबीर भड़ाना, रहीस खान, सोएब आलम, बलवंत सिंह बिट्टू, सागर दुआ समेत कई आप व जजपा नेता मौजूद थे।
आठ लोगों ने दाखिल किया नामांकन पत्र
नवीन जयहिंद के अलावा मंगलवार को बहुजन मुक्ति पार्टी से लेखराज दबंग, राष्ट्रीय लोकस्वराज पार्टी से श्यामवीर, पीपल्स पार्टी ऑफ इंडिया (डेमोक्रेटिव) से हरीचंद, निर्दलीय केपी सिंह, निर्दलीय टीका राम, टोला पार्टी से सहीराम रावत व शिव सेना से बॉबी कटारिया ने नामांकन दाखिल किया।