{"_id":"6d2548172df75f963e560bd10713ec90","slug":"lohia-vahini-district-police-chief-arrested-hindi-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"पुलिस ने लोहिया वाहिनी के जिला अध्यक्ष को दबोचा","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
पुलिस ने लोहिया वाहिनी के जिला अध्यक्ष को दबोचा
अमर उजाला, लोनी
Updated Tue, 14 Jul 2015 05:39 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
दिल्ली पुलिस की स्पेशल सेल ने सोमवार दोपहर अल्वी नगर कालोनी में छापेमारी कर सपा लोहिया वाहिनी के जिला अध्यक्ष को गिरफ्तार किया है।
विज्ञापन
वह दिल्ली खजूरी थानाक्षेत्र से अपहरण के मामले में वांछित चल रहा था। सपा नेता के खिलाफ लोनी समेत दिल्ली, बागपत, सहारनपुर आदि थानों में आपराधिक मामले दर्ज है। वह पूर्व में भी दिल्ली में लूट के एक मामले में जेल जा चुका है।
विज्ञापन
लोनी की अल्वी नगर कालोनी में रहने वाले गुलजार अल्वी प्रदेश सपा सरकार की लोहिया वाहिनी विंग में गाजियाबाद जिला अध्यक्ष है। पुलिस सूत्रों मुताबिक दिल्ली के खजूरी इलाके में कुछ समय पूर्व अपहरण का मुकदमा दर्ज किया गया था।
विज्ञापन
सोमवार दोपहर दिल्ली स्पेशल सेल ने गुलजार अल्वी के घर दबिश देकर उसे घर पर दबोच लिया। प्रत्यक्षदर्शियों के मुताबिक जब गुलजार ने पुलिस जीप में बैठने का विरोध किया तो पुलिस ने उसकी पिटाई भी की।
सीओ लोनी अनिल कुमार ने बताया कि गुलजार के खिलाफ हत्या की कोशिश की रिपोर्ट दर्ज है। उन्होंने बताया कि दिल्ली के रोहिणी व हर्ष विहार थाने, सहारनपुर, बागपत में भी गुलजार के खिलाफ आपराधिक मामले दर्ज है। उसे दिल्ली पुलिस गिरफ्तार कर ले गई है।