फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi ›   Delhi NCR News ›   Lodi Garden and other parks will open from today

दिल्ली डायरीः आज से खुलेंगे लोदी गार्डन समेत अन्य पार्क, कई गतिविधियों पर पाबंदी

Thu, 21 May 2020 05:12 AM IST
दुष्यंत शर्मा अमर उजाला नेटवर्क, नई दिल्ली
अमर उजाला नेटवर्क, नई दिल्ली Published by: दुष्यंत शर्मा Updated Thu, 21 May 2020 05:12 AM IST
विज्ञापन
Lodi Garden and other parks will open from today
लोदी गार्डन - फोटो : social media

नई दिल्ली नगर पालिका परिषद (एनडीएमसी) के लोदी गार्डन, तालकटोरा गार्डन और नेहरू पार्क को आज से लोगों के सैर-सपाटे के लिए खोल दिया जाएगा। हालांकि पार्कों को सशर्त पर खोला जा रहा है। सुबह 7 बजे से 10 बजे तक और दोपहर 3.30 बजे से शाम 6.30 बजे तक लोग सैर-सपाटे के लिए जा सकते हैं। पार्कों में ओपन जिम, योग और अन्य किसी प्रकार की गतिविधि नहीं की जा सकेगी। 

विज्ञापन


रेलवे स्टेशनों पर रेस्तरां और दुकानें खुलेंगी
रेलवे ने 1 जून से 200 नॉन एसी ट्रेनें चलाने की घोषणा के बाद अब रेलवे स्टेशनों पर स्थित रेस्तरां, बुक स्टॉल, दवा की दुकान समेत अन्य दुकानों को भी खोलने की इजाजत कुछ गाइडलाइन के साथ दे दी है। बृहस्पतिवार से अब सभी स्टेशनों के प्लेटफॉर्म पर स्थित दुकानें खुल जाएंगी। रेलवे बोर्ड द्वारा स्टेशनों पर जितनी भी कैटरिंग यूनिट और बहुउद्देशीय स्टॉल हैं, इन सभी को तत्काल प्रभाव से खोले जाने का निर्णय लिया गया है। सभी रेलवे जोन को इस बारे में जानकारी दे दी गई है।
विज्ञापन


स्वास्थ्य विभाग ने मांगा कोविड मरीजों के दाह संस्कार का ब्योरा
दिल्ली सरकार के स्वास्थ्य विभाग ने उत्तरी और दक्षिणी निगम से कोविड के मरीजों का दाह संस्कार का ब्योरा मांगा है। स्वास्थ्य विभाग की ओर से दोनों निगमों को एक पत्र लिखा गया है, जिसमें उत्तरी निगम के सबसे बड़े निगमबोध घाट और पंजाबी भाग घाट समेत आईटीओ स्थित कब्रिस्तान में कोविड-19 के मरीजों की मौत का आंकड़ा मांगा गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन


इसके साथ ही मरीजों से जुड़ी लैब रिपोर्ट, डॉक्टर सर्टिफिकेट समेत पॉजिटिव और संदिग्ध दोनों मरीजों का ब्योरा मांगा गया है। गौरतलब है कि गत दिनों आईटीओ स्थित कब्रिस्तान में कोरोना मरीजों की आंकड़ों से अधिक कब्रें और निगमबोध घाट में दाह संस्कार के आंकड़ों से अधिक मामले सामने आए थे। 
 

कोविड-19 वार्ड के बाहर नशे में अस्पताल कर्मचारी का हंगामा

उत्तर-पूर्वी दिल्ली के ताहिरपुर स्थित राजीव गांधी सुपर स्पेशलिएटी अस्पताल में शराब के नशे में धुत एक कर्मचारी ने कोविड-19 वार्ड में घुसने का प्रयास किया। गार्ड ने रोका तो वह हंगामा करने लगा। कर्मचारी ने तोड़फोड़ कर गार्ड पर हमला कर दिया।

आरोपी ने ऑक्सीजन सिलिंडर भी फर्श पर पटक दिया, जिससे वह लीक होने लगा। इससे अस्पताल में अफरा-तफरी मच गई। किसी तरह आरोपी को काबू कर सूचना पुलिस को दी। पुलिस ने आरोपी को गिरफ्तार कर लिया, बाद में जमानत पर रिहा कर दिया गया।

पुलिस के मुताबिक, बागपत (यूपी) निवासी रोहित कुमार राजीव गांधी अस्पताल में गार्ड है। फिलहाल उसकी ड्यूटी कोविड-19 वार्ड में लगी हुई है। सोमवार रात करीब साढ़े आठ बजे गैस प्लांट में काम करने वाला पंकज शुक्ला नामक युवक वहां पहुंचा। वह जबरन कोविड वार्ड में घुसने लगा।

गार्ड ने रोका तो वह खुद को अस्पताल का स्टाफ होने की बात कर गार्ड से बदसलूकी करने लगा। रोहित ने कहा कि वह अंदर नहीं जा सकता है, अंदर खतरा है। इस बात पर आरोपी भड़क गया और रोहित से मारपीट करने लगा।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed