{"_id":"5c34a5c0bdec2256c66bc8db","slug":"locksmith-theft-jewellery-in-delhi-house","type":"story","status":"publish","title_hn":"चाबी बनाने आया था तालेवाला, एक गलती और उड़ा दिए लाखों के गहने","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
चाबी बनाने आया था तालेवाला, एक गलती और उड़ा दिए लाखों के गहने
Tue, 08 Jan 2019 06:59 PM IST
vivek shukla
ब्यूरो, अमर उजाला, नई दिल्ली
ब्यूरो, अमर उजाला, नई दिल्ली
Published by: vivek shukla
Updated Tue, 08 Jan 2019 06:59 PM IST
विज्ञापन
सांकेतिक तस्वीर
- फोटो : amarujala
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
पालम इलाके के साधनगर में रहने वाली में सुनीता देवी (54) ने एक चाबी बनाने वाले को घर में बुलाया। आरोपी महिला को झांसा देकर अलमारी से हजारों रुपये और जेवर लेकर फरार हो गया।
विज्ञापन
पुलिस के अनुसार, सुनीता देवी परिवार के साथ रहती हैं। उनके पति की मौत हो चुकी है। सोमवार दोपहर सुनीता देवी घर में थीं। गली में एक चाबी बनाने वाले ने आवाज दी।
विज्ञापन
सुनीता के एक बक्से पर लगे ताले की चाबी खो गई थी। उन्होंने चाबी बनाने वाले युवक को बुला लिया। युवक ने बक्से पर लगे ताले को हथौड़ा मारकर तोड़ने की कोशिश की और फिर अलमारी की चाबी मांगी।
विज्ञापन
वह उस चाबी से ताला खोलने लगा। इसी बीच, युवक ने उन्हें पानी गर्म करके लाने के लिए कहा। सुनीता पानी गर्म करने के लिए रसोई में चली गईं। कुछ देर बाद युवक ने कहा कि अलमारी की चाबी इसमें नहीं लग रही है। वह दूसरी चाबी लेकर आ रहा है।
काफी देर तक वह नहीं आया तो सुनीता ने अलमारी खोलकर जांच की। अलमारी से 40 हजार रुपये, एक सोने की अंगूठी, एक हार का सेट और दो पाजेब गायब मिले। इसके बाद सुनीता ने परिजनों और पुलिस को सूचना दी।