{"_id":"5e7928348ebc3e7659672ed1","slug":"lockdown-will-be-strictly-implemented-in-delhi-from-today","type":"story","status":"publish","title_hn":"आज से सख्ती से लागू होगा लॉकडाउन, केजरीवाल बोले- दिल्लीवालों की जिंदगी के लिए जरूरी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
आज से सख्ती से लागू होगा लॉकडाउन, केजरीवाल बोले- दिल्लीवालों की जिंदगी के लिए जरूरी
Tue, 24 Mar 2020 02:50 AM IST
Vikas Kumar
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
Published by: Vikas Kumar
Updated Tue, 24 Mar 2020 02:50 AM IST
सार
कोरोना वायरस के बढ़ते संक्रमण को देखते हुए दिल्ली सरकार मंगलवार से लॉकडाउन को सख्ती से लागू कराने जा रही है। इस दौरान सड़क पर निकले लोगों पर कार्रवाई की जा सकती है।
विज्ञापन
दिल्ली आने जाने वालों से पूछाताछ करती पुलिस
- फोटो : अमर उजाला
विस्तार
कोरोना वायरस के बढ़ते संक्रमण को देखते हुए दिल्ली सरकार मंगलवार से लॉकडाउन को सख्ती से लागू कराने जा रही है। इस दौरान सड़क पर निकले लोगों पर कार्रवाई की जा सकती है। हालांकि, दूध, सब्जी, राशन सरीखी जरूरी सेवाओं में लगे लोगों की सहूलियत के लिए सरकार बसों की संख्या बढ़ाने जा रही है। पूर्व घोषित 25 फीसदी की जगह लॉकडाउन के दौरान दिल्ली में 50 फीसदी बसें सड़कों पर रहेंगी। मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल ने कहा कि मंगलवार को लॉकडाउन में सख्ती की जाएगी। दिल्लीवालों की जिंदगी के लिए उठाए जा रहे कदमों का बुरा मत मानना।
विज्ञापन
सोमवार को मीडिया से वार्ता में मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल ने कहा कि कोरोना संक्रमण को देखते हुए दिल्ली को लॉकडाउन करना पड़ा है। यह बेहद जरूरी है। केजरीवाल ने दुनियाभर के उदाहरण देते हुए बताया कि इटली में 23 फरवरी को कोरोना संक्रमण के सिर्फ 100 मामले आए थे, लेकिन इस वक्त वहां 40,000 से ज्यादा लोग बीमार हैं और पांच हजार लोगों की मौत हो गई है।
विज्ञापन
इसी तरह अमेरिका में एक महीने पहले सिर्फ 68 केस थे, लेकिन इस वक्त इनकी संख्या बढ़कर 35,000 हो गई है। केजरीवाल ने बताया कि दिल्ली में सोमवार दोपहर बाद तक 30 केस आए थे। इनमें से 23 विदेश से आए हैं और बाकी 7 को इन लोगों ने संक्रमित किया है। ऐसे में अभी हालात नियंत्रण में हैं। फिर भी, विदेशों का उदाहरण देखते हुए एहतियातन दिल्ली को लॉकडाउन किया गया है। पहले दिन कई लोगों ने इसका उल्लंघन किया है। यह किसी भी कीमत पर बर्दाश्त नहीं किया जाएगा। इससे लोगों की जान खतरे में पड़ेगी। केजरीवाल ने कहा कि मंगलवार से सख्ती की जाएगी। इसका कोई भी बुरा नहीं मानेगा। लोगों की सेहत के लिए यह जरूरी कदम है।
विज्ञापन
किसी को भूखे न मरने देने की अपील
अरविंद केजरीवाल ने कहा कि कोरोना संक्रमण की वजह से पैदा हुए हालात की सबसे ज्यादा मार गरीबों पर पड़ रही है। दिल्ली सरकार ने इसके लिए जरूरी कदम उठाए हैं। अप्रैल में करीब 72 लाख लोगों के लिए सरकारी राशन की दुकानों पर राशन की मात्रा डेढ़ गुनी करने के साथ उसे मुफ्त भी कर दिया गया है। वहीं, करीब 8.5 लाख विधवा, बुजुर्ग व दिव्यांगों की पेंशन दो गुना हो गई है। केजरीवाल ने दिल्लीवालों से कहा कि फिर भी दिक्कत आ सकती है। कोई भी अपने पड़ोस में किसी को भी भूखा न मरने दे। वहीं, किसी भी कर्मचारी का वेतन न रोका जाए। इसके अलावा किराया न मिलने पर मकान मालिक मकान खाली नहीं कराएं।