{"_id":"5eb252eb8ebc3e903a57817e","slug":"lockdown-three-in-delhi-live-updates-new-cases-deaths-delhi-government-hotspots-containment-zone-wine-shops","type":"story","status":"publish","title_hn":"Delhi LIVE: बीएसएफ के 85 और जवान कोरोना संक्रमित, कुल संख्या 154 हुई","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Delhi LIVE: बीएसएफ के 85 और जवान कोरोना संक्रमित, कुल संख्या 154 हुई
Wed, 06 May 2020 11:14 PM IST
पूजा त्रिपाठी
अमर उजाला नेटवर्क, नई दिल्ली
अमर उजाला नेटवर्क, नई दिल्ली
Published by: पूजा त्रिपाठी
Updated Wed, 06 May 2020 11:14 PM IST
सार
दिल्ली में तीसरे चरण के लॉकडाउन का आज तीसरा दिन है, लेकिन दिल्ली में संक्रमितों की संख्या कम होने का नाम नहीं ले रही है। दिल्ली में कोरोना संक्रमितों की संख्या 5104 पर पहुंच गई है। इसमें से 206 मामले मंगलवार को आए थे। इनमें बड़ी संख्या में सुरक्षा जवान हैं जो बेहद चिंता का विषय है। वहीं आज तीसरे दिन भी शराब की दुकानों के बाहर पिछले दो दिनों की तरह ही लंबी कतारें लगी हुई हैं। खबर है कि दिल्ली के मैक्स अस्पताल में कोरोना से एक 40 वर्षीय महिला की मौत भी हो गई है। यहां पढ़ें दिनभर के अपडेट्स....
विज्ञापन
BSF
- फोटो : a
विस्तार
कांस्टेबल के संपर्क में आए 10 लोग क्वारंटीन
विज्ञापन
कोरोना के कारण जान गंवाने वाले दिल्ली पुलिस के कांस्टेबल के संपर्क में आए 10 लोगों को क्वारंटीन कर दिया गया है। दिल्ली पुलिस ने इसकी जानकारी दी।
सरकारी स्कूलों में 11 मई से 30 जून तक गर्मी की छुट्टियां
दिल्ली सरकार ने राजधानी के सभी सरकारी स्कूलों में 11 मई से 30 जून तक ग्रीष्मावकाश की घोषणा की है। सरकार ने कहा है कि कोरोना वायरस के कारण छुट्टी की अवधि के दौरान किसी भी ग्रीष्मकालीन अवकाश गतिविधि के लिए छात्रों को स्कूलों में नहीं बुलाया जाएगा।
कंटेनमेंट जोन की सूची से बाहर हुआ एक और इलाका
दिल्ली में आज एक और इलाके को कंटेनमेंट जोन की सूची से बाहर किया गया। अब राजधानी में कुल कंटेनमेंट जोन की संख्या घटकर 87 हो गई है।
बीएसएफ के 85 अन्य जवान कोरोना संक्रमित
सीमा सुरक्षा बल के 85 अन्य जवान कोरोना संक्रमित पाए गए हैं। इस तरह अब बीएसएफ के कुल संक्रमित जवानों की संख्या 154 हो गई है। इसमें 60 जवान जामिया और चांदनी महल में तैनात थे। वहीं इनमें से छह आंतरिक मंत्रालय की केंद्रीय सुरक्षा में तैनात थे और बंगाल में कोरोना की स्थिति का जायजा लेने वाली टीम का हिस्सा थे। इनमें से 37 त्रिपुरा फ्रंटियर फोर्स के जवान हैं। 85 जवान जो संक्रमित हुए हैं वह जरूरी और कार्यकारी सेवाओं में लगे हुए थे। मंगलवार तक इनकी संख्या 69 थी लेकिन 85 नए केसों के बाद इनकी संख्या 154 हो गई है।
विज्ञापन
आईआईटी दिल्ली की दो महिला वैज्ञानिकों ने 50 बार तक प्रयोग होने वाला मास्क बनाया
आईआईटी दिल्ली की दो महिला वैज्ञानिकों ने दोबारा उपयोग होने वाला एंटी वायरस मास्क बनाया है। इसका 50 बार तक प्रयोग किया जा सकेगा। दो मास्क की कीमत महज 299 रुपये होगी।
विज्ञापन
शुरू हुआ एनएच-24 पर निर्माण कार्य
दिल्ली में सरकार की अनुमति के बाद नेशनल हाइवे-24 पर निर्माण कार्य शुरू हो चुका है। यहां सोशल डिस्टेंसिंग और सैनिटाइजेशन का ध्यान रखा जा रहा है।
दिल्ली: सरकार की अनुमति के बाद नेशनल हाइवे-24 पर निर्माण कार्य शुरू हो चुका है। यहां सोशल डिस्टेंसिंग और सेनिटाइजेशन का ध्यान रखा जा रहा है। #CoronavirusLockdown pic.twitter.com/EHlJUrgAq0
— ANI_HindiNews (@AHindinews) May 6, 2020
कोरोना से महिला की दिल्ली में मौत
गाजियाबाद के झंडापुर में रहने वाली महिला की कोरोना संक्रमण से मौत हो गयी। 40 वर्षीय महिला बीपी की मरीज होने से वह कई दिनों से वेंटिलेटर पर थी। मंगलवार देर रात उसकी दिल्ली के मैक्स साकेत में मौत हो गई। स्वास्थ्य विभाग का कहना है कि महिला की कोरोना जांच, इलाज और मौत दिल्ली में हुई है, इसलिए मौत दिल्ली में ही गिनी जाएगी।
लॉकडाउन के बीच पानी के लिए कतार में खड़े लोग
दिल्ली में कोरोना वायरस लॉकडाउन के बीच चिल्ला गांव में लोग दिल्ली जल बोर्ड(DJB) के टैंकर से पीने का पानी इकट्ठा करने के लिए लाइन में लगे दिखे। एक स्थानीय निवासी ने बताया, 'पानी की बहुत दिक्कत है अभी तो टैंकर मिल जा रहा है नहीं तो पानी के लिए जगह-जगह जाना पड़ता है और सुबह 4 बजे से लाइन लगानी पड़ती है।'
Delhi: People in Chilla village line up to collect drinking water from Delhi Jal Board (DJB) trucks, amid #CoronaLockdown. A local says, "We need one more tanker in the evening. The tanker is coming regularly but still there is shortage of drinking water". pic.twitter.com/O5FJ1KArsP
— ANI (@ANI) May 6, 2020
दिल्ली में संक्रमितों की संख्या हुई 5104
दिल्ली में कोरोना वायरस के मामलों की संख्या 5,104 है, जिनमें से 206 मामले कल आए हैं। अब तक 1,468 लोग ठीक हो चुके हैं। अस्पतालों में भर्ती लोगों में से 92 लोग आईसीयू में हैं और 17 लोग वेंटिलेटर पर हैं। दिल्ली में डबलिंग रेट 11 दिन है।
दिल्ली में आज भी शराब की दुकानों के बाहर लगी लंबी लाइन
दिल्ली के चंदर नगर व अन्य जगहों पर आज भी शराब खरीदने के लिए लोगों की लंबी लाइन लगी। इस दौरान ये लोग सोशल डिस्टेंसिंग का उल्लंघन करते दिखे।
Delhi: People gather outside a store to buy liquor in Shivpuri area today amid #COVID19 lockdown. pic.twitter.com/yIpLhdkP4X
— ANI (@ANI) May 6, 2020