फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi ›   Delhi NCR News ›   Lockdown in up bulandshahr muslims perform last rites of hindu neighbor

लॉकडाउन में दिखी एकता, मुस्लिम भाईयों ने भी दिया अर्थी को कंधा, किया राम नाम सत्य का उद्घोष

Mon, 30 Mar 2020 01:08 PM IST
पूजा त्रिपाठी संवाद न्यूज एजेंसी, अमर उजाला, बुलंदशहर
संवाद न्यूज एजेंसी, अमर उजाला, बुलंदशहर Published by: पूजा त्रिपाठी Updated Mon, 30 Mar 2020 01:08 PM IST
विज्ञापन
Lockdown in up bulandshahr muslims perform last rites of hindu neighbor
बुलंदशहर में लॉकडाउन के दौरान दिखी एकता की मिसाल - फोटो : अमर उजाला
कौन कहता है कि देश के लोगों के बीच एकता नहीं है, अगर इसकी मिसाल देखनी हो तो बुलंदशहर के साठा गांव की यह खबर पढ़िए जहां दोनों समुदायों में एकता साफ दिखाई देगी। यहां एक हिंदू भाई की मौत के बाद इलाके के मुस्लिम भाईयों ने उसकी अर्थी को श्मशान घाट तक कंधा दिया। जानिए क्या है यह पूरा मामला...
विज्ञापन

Lockdown in up bulandshahr muslims perform last rites of hindu neighbor
बुलंदशहर में लॉकडाउन के दौरान दिखी एकता की मिसाल - फोटो : अमर उजाला

 बुलंदशहर में लॉकडाउन के दौरान हिंदू-मुस्लिम एकता की मिसाल सामने आई है। साठा के गढ्डा निवासी एक कैंसर पीड़ित की मृत्यु के बाद उसका दाह संस्कार हिंदू मुस्लिम समाज के लोगों ने मिलकर कराया। लॉकडाउन के बावजूद भी एक पंडित बुलवाकर सारी क्रिया कराई और शमशान तक मिलकर कांधा दिया। सिर्फ यही नहीं अर्थी को कांधा देने वाले मुस्लिम भाईयों ने राम नाम सत्य है का भी उच्चारण किया।

विज्ञापन
विज्ञापन

Lockdown in up bulandshahr muslims perform last rites of hindu neighbor
बुलंदशहर में लॉकडाउन के दौरान दिखी एकता की मिसाल - फोटो : अमर उजाला

दरअसल कोरोना के चलते 21 दिन का लॉकडाउन चल रहा है । जिसके चलते न तो बाहर से कोई आ सकता है और न ही जा सकता है । इसी बीच नगर के साठा स्थित गड्ढा मोहल्ला निवासी रविशंकर की कैंसर के चलते मृत्यु हो गई। मृत्यु की खबर सुनने के बाद आसपास के रिश्तेदार तो शामिल हो गए, लेकिन दूर दराज के रिश्तेदारों को मुश्किल हो गई।

विज्ञापन

Lockdown in up bulandshahr muslims perform last rites of hindu neighbor
बुलंदशहर में लॉकडाउन के दौरान दिखी एकता की मिसाल - फोटो : अमर उजाला

इस बीच गली के हिंदू मुस्लिम समाज के लोग सामने आए और एक पंडित को बुलाकर दाह संस्कार समेत अन्य क्रियाएं कराई गईं। दिवंगत के पुत्र सोनू ने बताया कि यह मिश्रित आबादी वाला इलाका है।

Lockdown in up bulandshahr muslims perform last rites of hindu neighbor
फाइल फोटो - फोटो : अमर उजाला
सभी एक-दूसरे से मिलकर काम करते हैं। बताया कि उनके पिताजी की अर्थी को सभी ने मिलकर कांधा दिया था। अगर कोई कह रहा है कि सिर्फ मुस्लिमों ने ही कांधा दिया तो यह गलत है। यहां सब मिलजुल कर रहते हैं। पहले भी ऐसा कई बार हो चुका है कि जब सबने मिलकर कांधा दिया है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed