फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi ›   Delhi NCR News ›   ,lockdown in ghaziabad All markets will open in Ghaziabad for five consecutive days Essential goods shops will also open in lockdown

गाजियाबाद में पांच दिन लगातार खुलेंगे जिले के सभी बाजार, समय में भी राहत, सुबह 9 से रात 9 बजे तक की छूट

Tue, 14 Jul 2020 11:47 PM IST
शाहरुख खान अमर उजाला नेटवर्क, गाजियाबाद
अमर उजाला नेटवर्क, गाजियाबाद Published by: शाहरुख खान Updated Tue, 14 Jul 2020 11:47 PM IST
विज्ञापन
,lockdown in ghaziabad All markets will open in Ghaziabad for five consecutive days Essential goods shops will also open in lockdown
फाइल फोटो - फोटो : अमर उजाला
गाजियाबाद जिले में अब सप्ताह में पांच दिन लगातार बाजार खुलेंगे। इसको लेकर जिलाधिकारी अजय शंकर पांडेय ने आदेश जारी कर दिए हैं। बाजारों के खुलने और बंद होने के समय में भी राहत दी गई है। अब सुबह 9 से रात के 9 बजे तक दुकानें खुलेंगी। 
विज्ञापन


साथ ही आवश्यक वस्तुओं की दुकानें लॉकडाउन में भी खुलेंगी। सप्ताह में दो दिन का लॉकडाउन होने के बाद से व्यापारी पांच दिन दुकानें खोलने की मांग कर रहे थे। प्रशासन के नए नियम का व्यापारियों ने स्वागत किया है। उनका कहना है कि इससे कारोबार को रफ्तार मिलेगी।
विज्ञापन


जिलाधिकारी ने शासन के निर्देशों के मुताबिक ही जिले में बाजार खोलने की व्यवस्था किए जाने के निर्देश दिए हैं। इसके अनुसार शुक्रवार रात 10 बजे से सोमवार सुबह पांच बजे तक लॉकडाउन रहेगा। इस दौरान बाजारों के साथ सभी निजी और सरकारी कार्यालय भी बंद रहेंगे। 
विज्ञापन
विज्ञापन


केवल बैंक और आवश्यक सेवाओं से जुड़े कार्यालय खुलेंगे। लॉकडाउन में ट्रांसपोर्ट की गाड़ियों को आवाजाही की अनुमति रहेगी। इनके लिए हाईवे पर ढाबे और मैकेनिक की दुकानों को भी खोलने की अनुमति रहेगी। 

जिला प्रशासन के इस निर्णय पर व्यापारियों ने खुशी जाहिर की है। व्यापारियों का कहना है कि सप्ताह में पांच दिन बाजार खुलने का लाभ उद्योगों को अधिक होगा। खासकर घरेलू उत्पादों से जुड़ी इकाइयों में मांग बढ़ेगी। 

वीकेंड पर नहीं मिलेगा पिज्जा, बर्गर:  शनिवार और रविवार को लॉकडाउन का नुकसान रेस्टोरेंट्स संचालकों, बर्गर, पिज्जा कैफे वालों को होगा। इन दोनों दिनों में अन्य दिनों के मुकाबले बाजारों में ग्राहकों की अधिक आवाजाही रहती है। लॉकडाउन के चलते लोगों को वीकेंड पर बाहर घूमने और खाने पीने का आनंद नहीं मिल सकेगा। पिज्जा कैफे संचालक राहुल गोयल ने कहा कि शनिवार और रविवार को सबसे अधिक आर्डर रहते हैं लेकिन वीकेंड पर इन वस्तुओं की डिलीवरी देनी मुश्किल होगी। 

निर्देशों के पालन में देरी पर था व्यापारियों का विरोध: अभी तक जिले के बाजारों को सप्ताह में तीन दिन खोला जा रहा था। एक दिन छोड़कर बाजार खुल रहे थे। रमतेराम रोड, तुराबनगर जैसे बाजार भी एक दिन में आधे ही खुल रहे थे। सड़क के एक ओर बाजार खोला जा रहा था जबकि दूसरी और का बाजार बंद था।

इस बीच दो दिन के लॉकडाउन के दौरान प्रदेश सरकार ने पांच दिन बाजार खोलने की घोषणा की। जिले में निर्देशों के पालन में देरी पर व्यापारिक संगठन विरोध कर रहे थे। महानगर उद्योग व्यापार मंडल के अध्यक्ष गोपीचंद अग्रवाल, महामंत्री अशोक चावल सहित अन्य व्यापारियों ने मंगलवार को ईमेल से जिलाधिकारी को ज्ञापन भी दिया। 

लॉकडाउन में भी होगी आवश्यक वस्तुओं की बिक्री:  शनिवार और रविवार को लॉकडाउन के दौरान आवश्यक वस्तुओं की बिक्री पूर्व की भांति होती रहेगी। बीते लॉकडाउन के दौरान पुलिस ने जिले में किराना और सब्जी की दुकानों को भी बंद करा दिया था लेकिन शासन ने नए निर्देशों में स्पष्ट है कि आवश्यक सेवाओं को लॉकडाउन में भी जारी रहने की छूट दी जाएगी। 

क्या कहते हैं व्यापारी  
पांच दिन बाजारों के खुलने का लाभ व्यापारियों को मिलेगा। एक दिन छोड़कर बाजार खुलने से दिक्कत आ रही थी। - राकेश स्वामी, अध्यक्ष, रमतेराम रोड व्यापार मंडल 
बाजारों में स्थिरता का होना जरूरी था। दुकानों को खोलने का समय भी कम मिल पा रहा था। अब लोगों को भी इसका लाभ मिलेगा। -तिलकराज अरोड़ा, प्रदेश महामंत्री, पश्चिमी उत्तर प्रदेश संयुक्त उद्योग व्यापार मंडल 

क्या कहते हैं उद्यमी   
उद्योगों को आर्डर न मिल पाने की सबसे बड़ी वजह बाजारों में अस्थिरता थी। पांच दिन बाजार खुलने का लाभ उद्योगों को भी मिलेगा और आर्डर मिलने के साथ उत्पादन बढ़ेगा। - सर्वज्ञ गर्ग, उद्यमी 

उद्योग पूरी तरह से बाजार पर निर्भर हैं। पांच दिन लगातार बाजार खोलने का निर्णय सही है। सुरक्षा का ध्यान रखते हुए व्यावसायिक गतिविधियां आगे बढ़ेंगी। - राकेश अनेजा, उद्यमी
 
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed