दिल्ली LIVE: 206 नए मामले आए सामने, कुल संक्रमितों की संख्या पांच हजार के पार
दिल्ली में तमाम प्रयासों के बाद भी कोरोना संक्रमितों की संख्या खत्म होने का नाम नहीं ले रही। राजधानी में जल्द ही यह संख्या पांच हजार के आंकड़े को भी पार कर जाएगी। वहीं इस बीच दिल्ली सरकार ने राज्य के रेड जोन में आने के बाद भी शराब की दुकानों को खोलने का आदेश दिया है जिससे सोमवार से ही तमाम दुकानों के बाहर सामाजिक दूरी के नियमों का उल्लंघन हो रहा है। लॉकडाउन के नियमों का सख्ती से पालन हो और शराब की दुकानों के बाहर भीड़ न लगे इसके लिए सरकार ने शराब पर 70 प्रतिशत का टैक्स भी बढ़ा दिया है लेकिन आज भी दुकानों के बाहर वैसी ही लाइन लगी है। सिर्फ शराब ही नहीं दिल्ली सरकार ने राजस्व घाटा पूरा करने के लिए डीजल-पेट्रोल पर भी वैट की दरें 30 प्रतिशत तक बढ़ा दी हैं। जानिए दिनभर के अपडेट्स...
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
दिल्ली में कोरोना मरीजों की संख्या 5000 के पार, 206 नए मरीज आए सामने
Number of #COVID19 positive cases in Delhi crosses 5000 mark; total positive cases stands at 5104 of which 206 cases have been reported today. Death toll at 64: Delhi Government pic.twitter.com/hpObmlhAXR
— ANI (@ANI) May 5, 2020
दिल्ली में कोरोना मरीजों की संख्या 5000 आंकड़ा पार कर गई है। आज दिल्ली में कोरोना के 206 मरीज सामने आए हैं। इसी के साथ कुल संक्रमितों की संख्या 5104 हो गई है। अबतक दिल्ली में कोरोना से 64 मरीजों की मौत हुई है।
दिल्ली में दो इलाके कंटेनमेंट जोन की सूची से बाहर
Two more zones in Delhi have been de-contained today; total number of containment zones in the national capital now stands at 88. No New addition in containment zones today. pic.twitter.com/f9wI4PFAZF
विज्ञापन विज्ञापन— ANI (@ANI) May 5, 2020
दिल्ली के दो इलाकों को कंटेनमेंट जोन की सूची से हटा दिया गया है। अब कुल कंटेनमेंट जोन संख्या 88 हो गई है। आज कंटेनमेंट की सूची में कोई नया इलाका नहीं जोड़ा गया है।
बीएसएफ का मुख्यालय कल से खुलेगा
बीएसएफ के जवानों के कोरोना संक्रमित पाए जानें के बाद सैनिटाइजेशन के लिए बंद किया गया बीएसएफ मुख्यालय कल खुल जाएगा। अब तक बीएसएफ के कुल 69 जवान संक्रमित पाए गए हैं।
क्वारंटीन सेंटर से भागे 57 मजदूर, 29 पकड़े गए
पश्चिम दिल्ली के तिलक नगर स्थित चांद नगर स्कूल में बनाए गए शेल्टर होम (क्वारंटीन सेंटर) में हंगामे के बाद करीब 57 मजदूर क्वारंटीन सेंटर की दीवार फांदकर और गेट तोड़कर फरार हो गए। बवाल की सूचना मिलने पर मौके पर पहुंची पुलिस ने 17 मजदूरों को कुछ ही देर बाद दबोच लिया जबकि 12 मजदूरों को बाद में पकड़ लिया गया।
आईटीबीपी के 45 और जवानों में कोरोना संक्रमण की पुष्टि
दिल्ली की सुरक्षा में तैनात इंडो-तिब्बतन बॉर्डर पुलिस(आईटीबीपी) के 45 अन्य जवानों में कोरोना संक्रमण की पुष्टि हुई है। इनमें से 43 दिल्ली की आंतरिक सुरक्षा में तैनात थे और 2 दिल्ली पुलिस की कानून व्यवस्था की ड्यूटी में लगे हुए थे।
सेना अस्पताल के 24 संक्रमित
सेना के प्रवक्ता, कर्नल अमन आनंद ने बताया कि ऑन्कोलॉजी विभाग से सेना के अस्पताल (अनुसंधान और रेफरल) में भर्ती किए गए सेवारत, सेवानिवृत्त सैन्य कर्मियों और आश्रितों सहित 24 लोगों को कोरोना वायरस के लिए पॉजिटिव पाया गया है और दिल्ली कैंट के बेस अस्पताल में स्थानांतरित कर दिया है।
सरकारी शराब की दुकान को मिला कारण बताओ नोटिस
दिल्ली के वसंत विहार में सरकारी शराब की दुकान पर सोमवार को सामाजिक दूरी के नियमों का उल्लंघन होने के चलते आज सब-डिविजल मजिस्ट्रेट के कार्यालय ने दुकान को कारण बताओ नोटिस भेजा है।
आप विधायक एनडी गुप्ता ने लिखी केजरीवाल को चिट्ठी
दिल्ली के आप विधायक एनडी गुप्ता ने सीएम केजरीवाल को चिट्ठी लिखकर अनुरोध किया है कि वह निजी अस्पतालों में 50 प्रतिशत बेड कोरोना के मरीजों के लिए आरक्षित करने का निर्देश दें।
दिल्ली के हालात पर बोले डॉ. हर्षवर्धन
केंद्रीय मंत्री डॉ. हर्षवर्धन ने कहा कि जब तक कोई वैक्सीन नहीं मिली है तब तक सामाजिक दूरी हमारे लिए सबसे बड़ी वैक्सीन है। दिल्ली में कुछ छूटें दी गई हैं इसका ये मतलब नहीं कि हम सामाजिक दूरी का पालन नहीं करें। हम लोगों से बार-बार अपील कर रहे हैं कि आप मास्क लगाएं और सामाजिक दूरी का पालन करें। उन्होंने आगे कहा कि आज मैंने दिल्ली सरकार और शहर के नगर निगमों के अधिकारियों के साथ डेंगू, चिकनगुनिया, मलेरिया बीमारी के लिए तैयारियों की समीक्षा बैठक की। इन वैक्टर बोर्न बीमारियों को नियंत्रित करने के लिए उपाय करना महत्वपूर्ण है।
सीआईएसएफ के कर्मियों ने पीएम केयर्स में स्वेच्छा से दान की एक दिन की सैलरी
दिल्ली में सीआईएसएफ के कर्मियों ने अपनी इच्छा से अपना एक दिन का वेतन पीएम केयर्स फंड में दान किया। सीआईएसएफ के महानिदेशक राजेश रंजन ने कल गृह मंत्री अमित शाह को 16,23,82,357 रुपए का चेक सौंपा।
दिल्ली: CISF के कर्मियों ने अपनी इच्छा से अपना एक दिन का वेतन #PMCaresFund में दान किया। CISF के महानिदेशक राजेश रंजन ने कल गृह मंत्री अमित को 16,23,82,357 रुपए का चेक सौंपा। #COVID19 pic.twitter.com/qvD3wHVeC8
— ANI_HindiNews (@AHindinews) May 5, 2020
शराब पर 70 फीसदी 'कोरोना टैक्स' लगने के बाद भी दुकानों के बाहर लगी लंबी लाइन
दिल्ली सरकार द्वारा स्टैंडअलोन की दुकानों, पड़ोस (कॉलोनी) की दुकानों या आवासीय परिसरों की दुकानों में शराब की बिक्री की अनुमति देने के बाद लक्ष्मी नगर समेत शहर की तमाम शराब की दुकानों के बाहर लोगों की भीड़ उमड़ी। इस दौरान लोगों ने सोशल डिस्टेंसिंग का भी उल्लंंघन किया।
#दिल्ली सरकार ने स्टैंडअलोन की दुकानों, पड़ोस (कॉलोनी) की दुकानों या आवासीय परिसरों के दुकानों में शराब की बिक्री की अनुमति देने के बाद लक्ष्मी नगर के एक शराब की दुकान के बाहर लोगों की भीड़ उमड़ी। इस दौरान लोगों ने #SocialDistancing का उल्लंघन किया। #CoronavirusLockdown pic.twitter.com/oUODi4rQoG
— ANI_HindiNews (@AHindinews) May 5, 2020