फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi ›   Delhi NCR News ›   Lockdown in delhi live updates after relaxation construction work resume other shops open traffic jam new cases deaths all developments

Coronavirus in Delhi : दिल्ली में महंगी हुई शराब, 'स्पेशल कोरोना फीस' के नाम पर लगाया टैक्स, कल से होंगी बढ़ी हुई दरें

Mon, 04 May 2020 11:29 PM IST
पूजा त्रिपाठी अमर उजाला नेटवर्क, नई दिल्ली
अमर उजाला नेटवर्क, नई दिल्ली Published by: पूजा त्रिपाठी Updated Mon, 04 May 2020 11:29 PM IST
सार

दिल्ली में भी आज से तीसरे चरण का लॉकडाउन शुरू हो गया है, जिसके तहत राज्य रेड जोन में होने के बावजूद दिल्ली सरकार ने जनता को कई रियायतें दी हैं। इसमें निर्माण कार्य से लेकर शराब की दुकानें और सरकारी कार्यालयों का खुलना भी है। हालांकि दिल्ली में कोरोना के मामले कम नहीं हुए हैं, रविवार को तो एक दिन में पॉजिटिव मामलों की संख्या 400 के पार पहुंच गई जो किसी भी एक दिन में आए मामलों के सभी रिकॉर्ड ध्वस्त करता है। पढ़ें दिनभर के अपडेट्स...

विज्ञापन
Lockdown in delhi live updates after relaxation construction work resume other shops open traffic jam new cases deaths all developments
दिल्ली में कोरोना वायरस - फोटो : पीटीआई

विस्तार

ल्ली सरकार ने सोमवार को शराब पर 'स्पेशल कोरोना फीस' नाम से नया टैक्स लगाने की घोषणा की। दिल्ली में अब मंगलवार से शराब महंगी हो जाएगी। दिल्ली सरकार के मुताबकि अब दिल्ली में एमआरपी पर 70% टैक्स लगेगा।

विज्ञापन


दिल्ली में 349 मामले आए सामने 
दिल्ली में सोमवार को कोरोना वायरस के 349 नए मामले सामने आए। इसी के साथ कुल संक्रमितों की संख्या बढ़कर 4898 हो गई है। हालांकि पिछले 24 घंटे में कोरोना वायरस से किसी की मौत नहीं हुई है। 
विज्ञापन


सरकार ने अधिकारियों को दिया निर्देश 24 से 48 घंटे में आए जांच रिपोर्ट 

दिल्ली सरकार ने हाईकोर्ट को जानकारी दी कि कोरोना मरीजों की जांच के लिए पर्याप्त उपचारत्मक कदम उठाए गए हैं। अधिकारियों को निर्देशित किया गया है कि मान्यता प्राप्त लैब से जांच कराई जाए और 24 से 48 घंटे के बीच रिपोर्ट उपल्ब्ध कराई जाए। 
विज्ञापन
विज्ञापन


दिल्ली में द्वारका-पालम फ्लाईओवर पर भारी जाम 
 

लॉकडाउन मे छूट दिए जाने के बाद दिल्ली में द्वारका-पालम फ्लाईओवर पर भारी ट्रैफिक देखा गया।


एसएसबी के 8 जवान कोरोना संक्रमित 
सशस्त्र सीमा बल (एसएसबी) के 8 जवान आज दिल्ली में कोरोना संक्रमित पाए गए हैं। ये जवान विभिन्न सरकारी विभागों में सुरक्षा के लिए तैनात थे। एसएसबी में अबतक कुल 13 जवान संक्रमित पाए गए हैं।

सड़कों पर लगा जाम
दिल्ली में भी कोरोना वायरस के चलते लागू तीसरे चरण के लॉकडाउन के बीच दिल्ली सरकार ने दिल्ली में आज से कई रियायतें दी हैं, जिसकी वजह से दिल्ली की सड़कों पर काफी संख्या में वाहन दिखे। नीचे वीडियो में देखें मूलचंद का दृश्य।

शुरू हुआ निर्माण कार्य
दिल्ली में आज से निर्माण कार्य भी शुरू हो गया है। एक कंस्ट्रक्शन साइट के गार्ड ने बताया कि, लॉकडाउन के समय से हमारी लेबर अंदर ही है। लेबर अब काम शुरू होने से बहुत खुश है। बाहर से भी पहले लेबर आती थी पर अब उनकी नो एंट्री हो गई है सिर्फ अंदर वाली ही काम कर रही है। यहां करीब 350 लेबर है। हम मास्क से लेकर सैनिटाइजर सबका प्रयोग कर रहे हैं।

लॉकडाउन के बाद आज पहली बार हुई कैबिनेट बैठक
लॉकडाउन के तीसरे चरण में दिल्ली सरकार द्वारा सरकारी कार्यालयों को आज से खोलने की अनुमति दे दी गई है। मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल ने आज दिल्ली सचिवालय में पहली कैबिनेट बैठक की। जिसमें कई महत्वपूर्ण फैसले लिए। इसके बारे में शाम 5.30 की प्रेस कॉन्फ्रेंस में घोषण करेंगे।

डॉ. हर्षवर्धन बोले दिल्ली में  मिले कम से कम छूट
केंद्रीय मंत्री डॉ.हर्षवर्धन ने दिल्ली में बढ़ते मामलों के बीच राज्य सरकार द्वारा दी गई छूट को लेकर कहा कि, 'मेरी व्यक्तिगत राय है कि लॉकडाउन 3.0 के अंदर दिल्ली जैसी जगह पर कम से कम छूट दी जानी चाहिए। गृह मंत्रालय ने विस्तार से गाइडलाइन्स जारी की हैं फिर भी राज्य अपनी स्थिति के हिसाब से निर्धारित कर सकते हैं कि किस गाइडलाइन को किस मात्रा में उपयोग करना है।



हरियाणा की जगह दिल्ली में ही लोग खरीद रहे शराब
महीने भर से ज्यादा समय के बाद आज शराब की दुकानें खुलीं जिन पर सैकड़ों की भीड़ देखी गई। लोग सुबह से ही कतारों में खड़े होकर अपनी बारी का इंतजार करते रहे। कुछ लोगों ने कहा कि इस समय हरियाणा में बहुत महंंगी शराब मिल रही है, इसलिए वह यहीं से खरीद कर ले जा रहे हैं। एक ग्राहक ने करोलबाग में न्यूज एजेंसी एएनआई ने बताया कि, हरियाणा में ही शराब इतनी महंगी मिल रही है, हम क्या करें। जो 30 रुपए का क्वार्टर मिलता था वो अब 300 रुपए में मिल रहा है। इससे बढ़िया यहीं से टैक्स लग के हम यहीं से पी लें। सरकार ने दुकानें खोलकर बहुत अच्छा किया है।

घरेलू सहायिकाओं से अभी लोग बना रहे हैं दूरी
दिल्ली सरकार द्वारा दूसरों के घरों पर काम करने वाली औरतों को छूट देने के बाद भी कई ऐसे घर हैं जहां लोग काम वालियों को घर आने से मना कर रहे हैं। ऐसी ही एक घरेलू सहायिका गौरी देवी ने बताया कि,जहां मैं काम करती थी वहां फोन कर मैंने काम शुरू करने के लिए पूछा तो उन्होंने आने से मना कर दिया बोलीं कि लॉकडाउन अभी खुला नहीं है। मुझे राशन नहीं मिल रहा है पति भी घर पर है और मार्च का ही पैसा मिला है।

बीएसएफ मुख्यालय में संक्रमित मिलने के बाद दो फ्लोर सील
दिल्ली के सीजीओ कॉम्प्लेक्स में मुख्यालय में कार्यरत सीमा सुरक्षा बल (BSF) के एक कर्मचारी की कल रात को कोरोना टेस्ट की रिपोर्ट पॉजिटिव आई। इसी के बाद आज सुबह कार्यालय के पहले और दूसरे फ्लोर को सैनिटाइजेशन के लिए बंद कर दिया गया है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed