Coronavirus in Delhi : दिल्ली में महंगी हुई शराब, 'स्पेशल कोरोना फीस' के नाम पर लगाया टैक्स, कल से होंगी बढ़ी हुई दरें
दिल्ली में भी आज से तीसरे चरण का लॉकडाउन शुरू हो गया है, जिसके तहत राज्य रेड जोन में होने के बावजूद दिल्ली सरकार ने जनता को कई रियायतें दी हैं। इसमें निर्माण कार्य से लेकर शराब की दुकानें और सरकारी कार्यालयों का खुलना भी है। हालांकि दिल्ली में कोरोना के मामले कम नहीं हुए हैं, रविवार को तो एक दिन में पॉजिटिव मामलों की संख्या 400 के पार पहुंच गई जो किसी भी एक दिन में आए मामलों के सभी रिकॉर्ड ध्वस्त करता है। पढ़ें दिनभर के अपडेट्स...
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
ल्ली सरकार ने सोमवार को शराब पर 'स्पेशल कोरोना फीस' नाम से नया टैक्स लगाने की घोषणा की। दिल्ली में अब मंगलवार से शराब महंगी हो जाएगी। दिल्ली सरकार के मुताबकि अब दिल्ली में एमआरपी पर 70% टैक्स लगेगा।
दिल्ली में 349 मामले आए सामने
दिल्ली में सोमवार को कोरोना वायरस के 349 नए मामले सामने आए। इसी के साथ कुल संक्रमितों की संख्या बढ़कर 4898 हो गई है। हालांकि पिछले 24 घंटे में कोरोना वायरस से किसी की मौत नहीं हुई है।
सरकार ने अधिकारियों को दिया निर्देश 24 से 48 घंटे में आए जांच रिपोर्ट
दिल्ली सरकार ने हाईकोर्ट को जानकारी दी कि कोरोना मरीजों की जांच के लिए पर्याप्त उपचारत्मक कदम उठाए गए हैं। अधिकारियों को निर्देशित किया गया है कि मान्यता प्राप्त लैब से जांच कराई जाए और 24 से 48 घंटे के बीच रिपोर्ट उपल्ब्ध कराई जाए।
दिल्ली में द्वारका-पालम फ्लाईओवर पर भारी जाम
Massive traffic seen at Dwarka-Palam flyover in Delhi after govt announced several relaxations amid #CoronavirusLockdown. pic.twitter.com/s5WkeSh8FG
— ANI (@ANI) May 4, 2020
लॉकडाउन मे छूट दिए जाने के बाद दिल्ली में द्वारका-पालम फ्लाईओवर पर भारी ट्रैफिक देखा गया।
एसएसबी के 8 जवान कोरोना संक्रमित
सशस्त्र सीमा बल (एसएसबी) के 8 जवान आज दिल्ली में कोरोना संक्रमित पाए गए हैं। ये जवान विभिन्न सरकारी विभागों में सुरक्षा के लिए तैनात थे। एसएसबी में अबतक कुल 13 जवान संक्रमित पाए गए हैं।
सड़कों पर लगा जाम
दिल्ली में भी कोरोना वायरस के चलते लागू तीसरे चरण के लॉकडाउन के बीच दिल्ली सरकार ने दिल्ली में आज से कई रियायतें दी हैं, जिसकी वजह से दिल्ली की सड़कों पर काफी संख्या में वाहन दिखे। नीचे वीडियो में देखें मूलचंद का दृश्य।
दिल्ली :#coronaviruslockdown के बीच दिल्ली सरकार ने दिल्ली में आज से कई छूटें दी हैं जिसके वजह से दिल्ली के सड़कों पर काफी संख्या में वाहन दिखें। मूलचंद से दृश्य। pic.twitter.com/N0eWPuZMAD
— ANI_HindiNews (@AHindinews) May 4, 2020
शुरू हुआ निर्माण कार्य
दिल्ली में आज से निर्माण कार्य भी शुरू हो गया है। एक कंस्ट्रक्शन साइट के गार्ड ने बताया कि, लॉकडाउन के समय से हमारी लेबर अंदर ही है। लेबर अब काम शुरू होने से बहुत खुश है। बाहर से भी पहले लेबर आती थी पर अब उनकी नो एंट्री हो गई है सिर्फ अंदर वाली ही काम कर रही है। यहां करीब 350 लेबर है। हम मास्क से लेकर सैनिटाइजर सबका प्रयोग कर रहे हैं।
लॉकडाउन के बाद आज पहली बार हुई कैबिनेट बैठक
लॉकडाउन के तीसरे चरण में दिल्ली सरकार द्वारा सरकारी कार्यालयों को आज से खोलने की अनुमति दे दी गई है। मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल ने आज दिल्ली सचिवालय में पहली कैबिनेट बैठक की। जिसमें कई महत्वपूर्ण फैसले लिए। इसके बारे में शाम 5.30 की प्रेस कॉन्फ्रेंस में घोषण करेंगे।
डॉ. हर्षवर्धन बोले दिल्ली में मिले कम से कम छूट
केंद्रीय मंत्री डॉ.हर्षवर्धन ने दिल्ली में बढ़ते मामलों के बीच राज्य सरकार द्वारा दी गई छूट को लेकर कहा कि, 'मेरी व्यक्तिगत राय है कि लॉकडाउन 3.0 के अंदर दिल्ली जैसी जगह पर कम से कम छूट दी जानी चाहिए। गृह मंत्रालय ने विस्तार से गाइडलाइन्स जारी की हैं फिर भी राज्य अपनी स्थिति के हिसाब से निर्धारित कर सकते हैं कि किस गाइडलाइन को किस मात्रा में उपयोग करना है।
हरियाणा की जगह दिल्ली में ही लोग खरीद रहे शराब
महीने भर से ज्यादा समय के बाद आज शराब की दुकानें खुलीं जिन पर सैकड़ों की भीड़ देखी गई। लोग सुबह से ही कतारों में खड़े होकर अपनी बारी का इंतजार करते रहे। कुछ लोगों ने कहा कि इस समय हरियाणा में बहुत महंंगी शराब मिल रही है, इसलिए वह यहीं से खरीद कर ले जा रहे हैं। एक ग्राहक ने करोलबाग में न्यूज एजेंसी एएनआई ने बताया कि, हरियाणा में ही शराब इतनी महंगी मिल रही है, हम क्या करें। जो 30 रुपए का क्वार्टर मिलता था वो अब 300 रुपए में मिल रहा है। इससे बढ़िया यहीं से टैक्स लग के हम यहीं से पी लें। सरकार ने दुकानें खोलकर बहुत अच्छा किया है।
घरेलू सहायिकाओं से अभी लोग बना रहे हैं दूरी
दिल्ली सरकार द्वारा दूसरों के घरों पर काम करने वाली औरतों को छूट देने के बाद भी कई ऐसे घर हैं जहां लोग काम वालियों को घर आने से मना कर रहे हैं। ऐसी ही एक घरेलू सहायिका गौरी देवी ने बताया कि,जहां मैं काम करती थी वहां फोन कर मैंने काम शुरू करने के लिए पूछा तो उन्होंने आने से मना कर दिया बोलीं कि लॉकडाउन अभी खुला नहीं है। मुझे राशन नहीं मिल रहा है पति भी घर पर है और मार्च का ही पैसा मिला है।
बीएसएफ मुख्यालय में संक्रमित मिलने के बाद दो फ्लोर सील
दिल्ली के सीजीओ कॉम्प्लेक्स में मुख्यालय में कार्यरत सीमा सुरक्षा बल (BSF) के एक कर्मचारी की कल रात को कोरोना टेस्ट की रिपोर्ट पॉजिटिव आई। इसी के बाद आज सुबह कार्यालय के पहले और दूसरे फ्लोर को सैनिटाइजेशन के लिए बंद कर दिया गया है।