फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi ›   Delhi NCR News ›   lockdown in delhi Books were being distributed in school by crowding at delhi

स्कूल में भीड़ लगाकर बांटी जा रही थी किताबें और ली जा रही थी फीस, पुलिस ने किया मामला दर्ज

Sun, 10 May 2020 08:10 AM IST
शाहरुख खान अमर उजाला नेटवर्क, नई दिल्ली
अमर उजाला नेटवर्क, नई दिल्ली Published by: शाहरुख खान Updated Sun, 10 May 2020 08:10 AM IST
विज्ञापन
lockdown in delhi Books were being distributed in school by crowding at delhi
दिल्ली में किताब की दुकान पर लाइन में लगे अभिभावक - फोटो : अमर उजाला
लॉकडाउन के दौरान ही मौजपुर के एक नामी स्कूल में अभिभावकों को मैसेज भेजकर फीस व किताबें लेने के लिए स्कूल में भीड़ जुटा ली। कमाल की बात यह रही कि स्कूल के बाहर ही पुलिस पिकेट लगी थी। किसी ने ध्यान नहीं दिया। 
विज्ञापन


मजबूर अभिभावक भी नन्हें-नन्हें बच्चों को लेकर स्कूल पहुंच गए। एक अभिभावक ने स्कूल में जुटी भीड़ की वीडियो बनाकर जाफराबाद पुलिस से शिकायत की तो पुलिस को होश आया। पुलिस ने स्कूल प्रबंधंन के खिलाफ सरकारी आदेश के उल्लंघन का मामला दर्ज कर छानबीन शुरू कर दी है। 
विज्ञापन


पुलिस वीडियो के आधार पर मामले की छानबीन कर रही है।  पुलिस के मुताबिक मनीष तिवारी नामक शख्स ने कुछ फोटो और वीडियो बनाकर पुलिस से शिकायत की थी। वीडियो में स्कूल के अंदर अभिभावक व छोटे-छोटे बच्चे दिख रहे थे। 
विज्ञापन
विज्ञापन


कुछ वीडियो में तो पुलिसकर्मी भी स्कूल के अंदर आते और बाहर जाते दिख रहे थे। शिकायत मिलते ही फौरन इस संबंध में मामला दर्ज कर लिया गया।  मनीष ने पुलिस को दी अपनी शिकायत में बताया कि पिछले कई दिनों स्कूल की ओर से लगातार फीस भरने और किताबें लेने के मैसेज आ रहे थे। 

इसकी वजह से मजबूर होकर बच्चों के भविष्य की चिंता करते हुए अभिभावक स्कूल में किताबें लेने और फीस भरने पहुंच गए। मामले की छानबीन कर रहे पुलिस अधिकारी ने बताया कि स्कूल की गिनती दिल्ली के नामकी स्कूलों में होती है।

इसकी दिल्ली के अलग-अलग स्थानों पर कई शाखाएं हैं। प्रबंधंन ने स्कूल में भीड़ जुटाकर न सिर्फ बच्चों और अभिभावकों की जान को खतरा पैदा किया है बल्कि सरकारी आदेश का उल्लंघन भी किया है। 
 
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed